स्मैकडाउन एक ऐसा शो है जिसमें एक्शन भरपूर होगा। एक फायर्ड रेसलर रिंग में किसी तरह से एंट्री करना चाहेगा। वहीं एरिक रोवन भी रिंग में एंट्री करने की जगह माइक पर अपने अटैक के बारे में जानकारी देंगे। एक रेसलर के लिए सबसे बड़ा पल वो होता है जब वो किंग ऑफ द रिंग का विजेता बनता है। ये कीर्तिमान जिस भी रेसलर के नाम हुआ है उनका करियर सुधर गया। इसमें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और ब्रेट हार्ट का नाम सबसे प्रमुख है। इस साल ये खिताब बैरन कॉर्बिन के नाम रहा है।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस पर जानलेवा हमला करने वाले एरिक रोवन के बारे में 5 बातें जो आप में नहीं जानते
शो के दौरान उनकी ताजपोशी होगी और उस दौरान चैड गेबल भी किसी तरह से एक्शन का हिस्सा होने की कोशिश करेंगे। ऐसे कई सैगमेंट होंगे जो फैंस का मनोरंजन करेंगे और इस आर्टिकल में हम उनके बारे में ही बात करेंगे।
#5 सिक्स मैन टैग टीम मैच
![सिà¤à¥à¤¸ मà¥à¤¨ à¤à¥à¤ à¤à¥à¤® मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2bd72-15687036698980-800.jpg 1920w)
न्यू डे की लड़ाई रैंडी ऑर्टन और द रिवाइवल के साथ काफी पुरानी है। इस लड़ाई के दौरान ना केवल इन छह रेसलर्स ने एक दूसरे पर वार किया बल्कि एक दूसरे को टाइटल के लिए नुकसान भी पहुंचाने की कोशिश की। अगर आपको याद हो तो स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल जीतने के बाद रिवाइवल को उम्मीद थी कि कोफी अपना टाइटल हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब ये इस हफ्ते एक टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे तो ये देखना होगा कि ये किस तरह से आपस में लड़ाई करेंगे। क्या कोफी रैंडी को पिन करेंगे या पूर्व स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस मौजूदा चैंपियंस में से किसी को पिन करेंगे?
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 बैरन कॉर्बिन की ताजपोशी
![à¤à¤¿à¤à¤ à¤à¥à¤°à¥à¤¬à¤¿à¤¨Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/872e6-15687044939465-800.jpg 1920w)
बैरन कॉर्बिन ने रॉ में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल जीता था। वो इस साल के किंग हैं और उनकी ताजपोशी स्मैकडाउन में ही होगी। ऐसे में ये मुमकिन है कि वो चैड गेबल के बारे में कुछ गलत कहें। इसका जवाब देने के लिए चैड आ जाएं और बैरन पर वार कर दें। ना केवल इसकी वजह से बेहतरीन पॉप मिलेगा बल्कि फैंस का अच्छा मनोरंजन भी होगा। यही तो हम सब चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: रेसलिंग से जुड़ी 5 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 5 जो गलत साबित होनी चाहिए
#3 क्या कहेंगे एरिक रोवन?
![à¤à¤°à¤¿à¤ रà¥à¤µà¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/add88-15687049120390-800.jpg 1920w)
एरिक रोवन एकदम से काफी सुर्ख़ियों में आ गए हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है उनका रोमन पर वार और क्लैश ऑफ चैंपियंस में उनका मैच। एरिक इस हफ्ते एक इंटरव्यू का हिस्सा होंगे और वो कई मुद्दों के बारे में बात करेंगे।
#2 क्या कहेंगे शेन मैकमैहन?
![शà¥à¤¨ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/20946-15687054021762-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन ने पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को नौकरी से निकाल दिया था। इसकी वजह से इनके बीच की लड़ाई और अच्छी बन गई है। अब इस हफ्ते शेन अपने कदम को लेकर बातचीत करेंगे और साथ में सफाई भी देंगे, क्या हो अगर केविन किसी तरह से शेन पर वार करें और उनको वापस नौकरी पर रख लिया जाए। ये एक अच्छा कदम है जिसे होना ही चाहिए।
ये भी पढ़ें: 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो 2020 से पहले WWE में देखने को मिल सकती है
#1 कौन होगा कोफी किंग्सटन का चैलेंजर?
![à¤à¥à¤«à¥ à¤à¤¿à¤à¤à¥à¤¸à¤à¤¨ à¤à¤¾ à¤à¥à¤²à¥à¤à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6449-15687066904801-800.jpg 1920w)
कोफी अपना टाइटल क्लैश ऑफ चैंपियंस में सफलतापूर्वक डिफेंड कर सके थे। अब रॉ में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंजर की घोषणा हो गई है तो ये देखना होगा कि क्या इस शो में भी ऐसी घोषणा होगी या हमें इंतजार करना होगा।