रोमन रेंस द्वारा चीटिंग से मैच जीतने और नया चैंपियन मिलने के बाद WWE को हुआ जबरदस्त फायदा

Enter caption

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा था। क्रिसमस के मौके पर WWE ने फैंस को एक अच्छा शो दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि WWE को फायदा भी हुआ है। ब्लू ब्रांड के इस शो की व्यूअरशिप में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

Ad

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

WWE को हुआ फायदा

Showbuzz Daily की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते WWE के इस शो की व्यूअरशिप 3.335 मिलियन रही। पहले घंटे की व्यूअरशिप 4.097 मिलियन थी तो दूसरे घंटे में ये 2.574 मिलियन हो गई। हालांकि दूसरे घंटे में काफी नुकसान हुआ है। साल 2020 के अंत में WWE के लिए ये बहुत बड़ी खबर है।

वैसे देखा जाए तो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड काफी शादनार साबित हुआ था। तीन चैंपियनशिप मैच इसमें हुए थे। रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच ने फिर से एक बार फैंस का दिल जीता। जे उसो ने एक बार फिर रोमन रेंस की मदद की और उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। केविन ओवेंस ने भी अच्छा चुनौती रोमन रेंस को दी।

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया

WWE को इस बार नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मिल गया है। सैमी जेन और बिग ई के बीच में लंबरजैक मैच हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा था। जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि इस बार नया चैंपियन मिलेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। बिग ई ने अपने करियर में दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है। साल 2020 के अंत में बिग ई को सफलता मिली है। अगले साल उन्हें अब बड़ा पुश मिलने वाला है। वही सैमी जेन इस हार से काफी निराश नजर आए।

विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए भी ट्रिपल थ्रेट देखने को मिला। असुका और शार्लेट फ्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। इसके अलावा डेनियल ब्रायन और जे उसो के बीच भी अच्छा मैच हुआ। ये शो देखा जाए तो कई हद तक शानदार रहा। सोशल मीडिया पर भी इसकी जबरदस्त तारीफ हुई। रॉ का हाल इस समय व्यू्अरशिप को लेकर काफी बुरा चल रहा है। ब्लू ब्रांड व्यू्अरशिप के मामले में अब काफी आगे निकल गया है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications