SmackDown में रोमन रेंस के बवाल के बाद भी WWE को हुआ भारी नुकसान, विंस मैकमैहन के लिए बुरी खबर

Enter caption

SmackDown को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा लेकिन SmackDown के सीजन प्रीमियर एपिसोड की व्यूअरशिप में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते SmackDown की व्यूअरशिप 2.124 मिलियन रही है। उससे पहले एपिसोड की व्यूअरशिप 2.178 मिलियन थी। WWE ड्राफ्ट के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में काफी गिरावट देखने को मिली है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

SmackDown को निराशा हाथ लगी

SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड अच्छा था। मेन इवेंट इस बार जबरदस्त रहा था। शायद इस वजह से ज्यादा व्यूअरशिप नीचे नहीं आई। स्मैकडाउन की शुरूआत ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने की थी। इस वजह से भी ये शो काफी हाइप हो गया था। इसके बाद सुपरस्टार्स का ब्रॉल देखने को मिला था। इस एपिसोड में न्यू डे का फाइनल मैच देखने को मिला था। लार्स सुलिवन ने भी रिंग में मैच लड़ा। सबसे बड़ी बात डेनियल ब्रायन ने इस एपिसोड में वापसी की थी।सैथ रॉलिंस के साथ उनकी बात हुई थी।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखी गई

मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपना टाइटल ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ डिफेंड किया था। रोमन रेंस ने यहां पर ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर टाइटल डिफेंड किया था।सबमिशन के जरिए बहुत सालों बाद रोमन रेंस ने जीत हासिल की थी। मैच के बाद जे उसो ने भी रोमन रेंस के ऊपर हमला किया था। बाद में सुपरमैन पंच रोमन रेंस ने भी मारा था।

WWE का अगला पीपीवी हैल इन ए सैल होगा। इससे पहले स्मैकडाउन का एक और एपिसोड होगा। इस एपिसोड पर सभी की नजरें होंगी। रॉ का हाल काफी बुरा है। रॉ की व्यूअरशिप काफी नीचे चल रही है। जबकि रॉ तीन घंटे का शो होता है। रोमन रेंस की वापसी के बाद स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि पिछला हफ्ते व्यूअरशिप के मामले में कुछ खास नहीं रहा। WWE को व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ हर हफ्ते नया करना होगा। WWE ड्राफ्ट से काफी फायदा हुआ था। फैंस ने उस एपिसोड को पसंद किया था। अब हैल इऩ ए सैल से पहले स्मैकडाउन के एपिसोड से फैंस को काफी उम्मीदें है। एक बढ़िया एपिसोड WWE को देना होगा वरना व्यूअरशिप का हाल और भी बुरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications