WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। दरअसल ब्लिस का छोटा पिग(सुअर) लैरी का निधन हो गया है। लैरी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और ब्लिस ने इसकी जानकारी भी दी थी। ब्लिस ने लैरी का उपचार भी कराया लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं मिली। लैरी की वजह से इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) में भी एलेक्सा ब्लिस नजर नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर ब्लिस ने शो के बाद इस पिग के बारे में पूरी जानकारी दी थी।ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार की धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब, जॉन सीना की वापसी की तारीख सामने आई?WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने किया भावुक पोस्टइंस्टाग्राम पर WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने अपने पिग के लिए फैंस से मदद मांगी थी। ब्लिस काफी निराश नजर आ रही थी। ब्लिस ने ही सोशल मीडिया पर पिग के निधन की खबर दी थी।ये भी पढ़ें: मौजूदा चैंपियन की करारी हार ने सभी को चौंकाया, 3 महीने बाद फेमस WWE सुपरस्टार ने रिंग में वापसी कर मचाया बवाल View this post on Instagram A post shared by Lexi Kaufman (@alexa_bliss_wwe_)ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन अपने साथी द्वारा RKO प्रयोग करने पर भड़के, कहा- मेरा फिनिशर चुराने की कोशिश मत करोसाल 2017 से एलेक्सा ब्लिस ने इस पिग लैरी को अपने पास रखा था। एलेक्सा ब्लिस ने हमेशा लैरी को हमेशा फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट किया है। एलेक्सा ने लैरी का इंस्टाग्राम एकाउंट भी बनाया है और करीब 90 हजार फॉलोवर इस पेज के हैं। View this post on Instagram A post shared by Larry-Steve 🐽 (@larry_steve_)एलेक्सा ब्लिस का इस समय Raw में काफी बड़ा रोल है। पिछले हफ्ते विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में एलेक्सा ब्लिस ने दखल दी थी। इस हफ्ते भी रीमैच हुआ था लेकिन एलेक्सा नजर नहीं आईँ। द फीन्ड के साथ एलेक्सा ब्लिस ने काफी अच्छा काम किया और उनका कैरेक्टर भी अब पूरी तरह बदल गया है। WWE टीवी पर द फीन्ड कई दिनों से नजर नहीं आए है और जब उनकी वापसी होगी तो फिर एलेक्सा का बड़ा रोल नजर आएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।