Mya Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का फ्यूचर अभी अधर में लटका हुआ है। उनकी वापसी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी मया लैसनर (Mya Lesnar) उनका नाम रौशन कर रही हैं। हाल ही में मया ने NCAA Track & Field National चैंपियनशिप में शॉट पुट सैगमेंट जीता था। अब इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।आपको बता दें पिछले शनिवार को मया ने NCAA Track & Field National चैंपियनशिप में शॉट पुट सैगमेंट जीतकर नया कारनामा किया। उन्होंने 18.53 मीटर का थ्रो करते हुए यह जीत हासिल की।मया ने चैंपियनशिप हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की। खासतौर पर फाइनल राउंड में जिस अंदाज में उन्होंने थ्रो किया, वो बहुत ही जबरदस्त था। मया ने अब इंंस्टाग्राम पर इस खास उपलब्धि को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही कुछ तस्वीरें भी अपलोड की। मया ने कहा,नेशनल चैंपियन। एक सीजन, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। मैंने बहुत संघर्ष किया और अंत तक कायम रही। मैंने बहुत कुछ सीखा और प्रोसेस पर भरोसा किया। मुझ पर भरोसा करने के लिए @थ्रोइंग_स्मार्टर की आभारी हूं। ये सब मेरे कोच, साथी और फैमिली के बिना कभी संभव नहीं हो पाता। मुझे गर्व है। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को मिली थी हारSummerSlam 2023 में WWE रिंग में अंतिम बार ब्रॉक लैसनर नज़र आए थे। कोडी रोड्स के साथ उनका तगड़ा मुकाबला हुआ था। दोनों की राइवलरी शानदार रही थी। लैसनर को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लैसनर के साथ राइवलरी रहने से कोडी को बहुत फायदा हुआ। कंपनी ने इसके बाद उन्हें लगातार पुश दिया। इस साल WrestleMania 40 में उनका मुकाबला अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ होगा।ब्रॉक लैसनर की वापसी WWE रिंग में कब होगी, ये सबसे बड़ा सवाल है। फैंस अब उनकी वापसी देखना चाहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में जरूर कहा गया है कि बहुत जल्द वो वापसी करेंगे। वैसे प्लान के मुताबिक Royal Rumble 2024 में उनकी वापसी होने वाली थी। ये संभव नहीं हो पाया। कंपनी ने जरूर अब उनकी वापसी के लिए कोई ना कोई तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा।