CM Punk Sends Warning: WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड सीएम पंक (CM Punk) के लिए कुछ खास नहीं रहा। ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस ने उनकी हालत खराब कर दी। ब्रेकर और रॉलिंस ने रोमन रेंस को भी निशाना बनाया। पंक इन दोनों को देखकर काफी गुस्से में हैं। Raw में इस हफ्ते उन्होंने बवाल मचाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ब्रेकर, पॉल हेमन और रॉलिंस को चेतावनी दे दी है। WWE WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच शानदार ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। तीनों के मैच में बहुत बवाल मचा। अंत में पॉल हेमन ने बड़ा गेम खेल दिया। उन्होंने चेयर मारने के लिए पंक को दी और फिर उन्हें ही लो-ब्लो लगा दिया। इसके बाद हेमन ने रेंस को भी लो-ब्लो लगा दिया। हेमन ने रॉलिंस का साथ देकर उन्हें जीत दिला दी। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।सीएम पंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए WWE स्टार सैथ रॉलिंस, पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि वो अब इनका पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं। आप पंक द्वारा दिए गए खास संदेश को नीचे देख सकते हैं।पंक की धमकी (Photo: CM Punk Instagram story)WWE Raw में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन का दिखा जलवाRaw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने अपने एक्शन से खूब बवाल मचाया। रॉलिंस ने सीएम पंक की हालत खराब की। इसके बाद रोमन रेंस आए। रोमन ने रॉलिंस को स्पीयर लगाया। वो हेमन को स्पीयर लगाने गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर मामला अपनी तरफ कर दिया। ब्रेकर ने रोमन को दो स्पीयर लगाए और पंक को एक। इसके बाद रिंग में रॉलिंस ने पंक और रोमन दोनों को स्टॉम्प लगाया। इन तीनों स्टार्स के साथ आगे जाकर कोई अन्य भी जुड़ सकते हैं। हेमन और रॉलिंस अपने ग्रुप को बड़ा बनाने के लिए तैयार हैं। खैर अब सभी की नजरें पंक के ऊपर होंगी। उन्होंने धमकी दे दी है। देखना होगा कि वो रेड ब्रांंड के आगामी एपिसोड में कैसे अपना बदला लेंगे। View this post on Instagram Instagram Post