Drew McIntyre Criticized Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। इसके बाद रोमन लंबे ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर काफी आलोचना की है। High Performance पर बोलते हुए ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस के कई महीनों की छुट्टी लेने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने WWE यूनिवर्स के प्रति भी असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा,बुरे लोग अचानक अच्छे लोग बन गए। बिना की किसी वजह से। सिर्फ उनकी छुट्टी लेने की वजह से ऐसा हुआ। रोमन रेंस कुछ महीनों के लिए गायब हो गए। कुछ एब्स बनाकर वापस आए और क्योंकि वो एक बड़े स्टार हैं तो लोग भूल गए कि उन्होंने सभी के साथ बुरा किया। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को मिली हारWrestleMania 41 नाईट 1 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ हुआ था। ये मैच मेन इवेंट में हुआ। मैच में सबकुछ सही जा रहा था लेकिन अचानक पॉल हेमन ने बड़ा गेम खेल दिया। उन्होंने पंक और रोमन को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया। ये देखकर सभी चौंक गए थे। हेमन की वजह से ही रॉलिंस को मुकाबले में जीत मिली।WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में भी सैथ रॉलिंस ने बवाल मचाया। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस और सीएम पंक हालत खराब की। ब्रेकर अब हेमन और रॉलिंस के ग्रुप में शामिल हो गए हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी इस फैक्शन ने सैमी जेन का बुरा हाल किया। ब्रेकर ने सैमी को लगातार चार स्पीयर देकर उनकी हालत खराब कर दी। फैंस को अब काफी मजा आ रहा है। अब देखना होगा कि रॉलिंस आगे जाकर किसे अपना निशाना बनाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post