WWE द्वारा भारत के मॉडर्न डे महाराजा को अचानक रिलीज करने के बाद उन्हें मिला पूर्व साथी का साथ, फोटो शेयर कर दिया दिल छू देने वाला संदेश

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए कुछ सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया। इसमें पूर्व चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) का नाम भी था। महल के पूर्व साथी और Raw सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने अब उन्हें एक खास संदेश दिया है।

SmackDown ऑन-एयर के दौरान ही मॉडर्न डे महाराजा के कंपनी से जाने की बात सामने आई थी। इस खबर के बाद कई लोग चौंक गए थे। बाद में कुछ और सुपरस्टार्स के बाहर जाने की खबर सामने आई। महल के साथ-साथ कंपनी ने उनके पार्टनर वीर महान और सांगा को भी रिलीज कर दिया। भारतीय फैंस को इसके बाद बड़ा झटका लगा था।

ड्रू मैकइंटायर सहित कुछ सुपरस्टार्स ने अचानक रिलीज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मैकइंटायर ने जिंदर के साथ एक तस्वीर साझा की और खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा,

हमने उन्हें एक बार दिखाया था। अब दोबारा उन्हें दिखाओ। ब्रदर।

आपको बता दें जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर ने 3MB ग्रुप में साथ में काम किया था। इस ग्रुप को अच्छी सफलता कंपनी में मिली थी।

WWE में जिंदर महल ने लूटी वाहवाही

WWE में रहते हुए जिंदर महल ने शानदार काम किया। वो हमेशा एक अलग लीग के रेसलर रहे। कुछ लोगों ने उन्हें पसंद किया और कुछ ने पसंद नहीं किया। साल 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। उस समय बहुत बवाल मचा था। फैंस ने कंपनी के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी। हालांकि, महल का टाइटल रन अच्छा रहा था।

इस साल की शुरूआत में Raw Day 1 के एपिसोड में भी महल ने जबरदस्त काम किया था। द रॉक के साथ उनके सैगमेंट ने सभी का दिल जीत लिया। महल की उस दौरान फैंस ने बहुत तारीफ की थी। हील के रूप में उनका प्रोमो जबरदस्त रहा था।

जिंदर महल ने सैथ रॉलिंस को भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। दोनों के बीच तगड़ा मैच भी हुआ था। हालांकि, महल चैंपियन बनने में नाकाम रहे थे। इसके बाद ऐसा लगा था कि कंपनी द्वारा उन्हें लगातार अच्छा पुश दिया जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया। खैर अब देखना होगा कि जिंदर का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links