WWE SmackDown से पहले Drew McIntyre को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

WWE
रिंग में ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

Major Drew McIntyre Update: WWE के बड़े सुपरस्टार अब ड्रू मैकइंंटायर (Drew McIntyre) बन चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से अभी तक उनका काम कंपनी में बढ़िया रहा है। SmackDown के आगामी एपिसोड से पहले अब मैकइंटायर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Ad

WrestleMania 41 में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट के साथ हुआ था। दोनों ने सिन सिटी स्ट्रीट फाइट मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया। फैंस को इन्होंने खुश कर दिया था। अंत में मैकइंटायर को तगड़ी जीत मिली थी। पिछले हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में भी मैकइंटायर एक्शन में दिखे थे। मैकइंटायर ने एलए नाइट के खिलाफ DQ के जरिए जीत हासिल की थी। अब वो जेकब फाटू को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे।

PWInsider की एक रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर हॉलीवुड में एक फिल्म में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मैकइंटायर के एक्टिंग की चर्चा पिछले कुछ महीनों से चल रही थी। ये भी बताया गया है कि वो फिल्मों या टीवी में एक स्टार के रूप में करियर में बदलाव करने वाले अगले WWE रेसलर हो सकते हैं।

Ad

WWE द्वारा ड्रू मैकइंटायर को दिया जा सकता है पुश

ड्रू मैकइंटायर की पिछले साल सीएम पंक के साथ जबरदस्त राइवलरी रही थी। इसे शायद ही कभी कोई भूल पाएगा। पिछले साल रेसलमेनिया में ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी प्राप्त किया था। हालांकि, ड्रू ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए। सीएम पंक ने उनके ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद डेमियन प्रीस्ट ने आकर मैकइंटायर के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया था। ड्रू को बहुत बड़ा झटका पंक की वजह से मिला था। खैर ड्रू मौजूदा समय में भी अच्छा काम कर रहे हैं। आगे जाकर उन्हें WWE द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है। वो यूएस चैंपियनशिप भी जीत सकते हैं। WWE द्वारा उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया जा सकता है। कंंपनी ने ऐसा करना भी चाहिए क्योंकि ड्रू डिजर्व करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications