Brock Lesnar का नाम सुनकर WWE स्टार ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन, खास वीडियो आया सामने

ब्रॉक लैसनर का नाम सुनकर रेसलर को लगा बुरा (फोटोज: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर का नाम सुनकर रेसलर को लगा बुरा (फोटोज: WWE.com)

Rhea Ripley Reacts Brock Lesnar Mention: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का रेसलिंग करियर शानदार रहा है। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से अपने आखिरी मुकाबले में हारने वाले ब्रॉक ने SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद WWE टीवी पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। अब उनका नाम सुनकर एक मौजूदा सुपरस्टार ने बेहद अजीब रिएक्शन दिया है।

Ad

बडी मर्फी ने पिछले साल रिया रिप्ली से शादी की थी। Twitch नाम के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दोनों लाइव थे, जब रिया के पति ने वीडियो के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह भी ब्रॉक लैसनर जैसे ही हैं। यह सुनकर रिप्ली का रिएक्शन ऐसा था, जैसे उन्हें यह बात पसंद नहीं आई है। रिया जहां WWE का हिस्सा हैं, तो वहीं बडी AEW में काम करते हैं। एक समय पर दोनों ही WWE का हिस्सा थे। ब्रॉक के साथ कभी भी कंपनी के साथ काम करते समय मुकाबला ना कर पाने वाले बडी ने ऑनलाइन स्ट्रीम के दौरान कहा,

"मैं एक तरह से ब्रॉक लैसनर ही हूं।"

आप रिया रिप्ली का हैरान करने वाला रिएक्शन खास सोशल मीडिया पोस्ट में देख सकते हैं:

Ad

रिया रिप्ली शायद इस वजह से नाराज या थोड़ा हैरान रह गई होंगी क्योंकि ब्रॉक का नाम कुछ समय पहले विवादों में आया था। उसके कारण ही वह अब तक WWE में वापस नहीं आ सके हैं। ब्रॉक ने अपने करियर में रोमन रेंस जैसे कई बढ़िया और बड़े रेसलर्स के साथ काम किया है। वहीं बडी ने भी बढ़िया काम किया है।

WWE Raw के अगले एपिसोड में रिया रिप्ली का सामना विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई से होने वाला है

इयो स्काई, बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली आखिरी Raw एपिसोड में एक सैगमेंट का हिस्सा थीं। इस दौरान Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने 31 मार्च 2025 को होने वाले शो के लिए घोषणा कर दी कि इयो अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया के खिलाफ उस एपिसोड में डिफेंड करेंगी। वहीं उन्होंने बियांका को इस मुकाबले का स्पेशल गेस्ट रेफरी बना दिया। फैंस को इस मैच में बवाल देखने को मिल सकता है। अब यह जानना रोचक होगा कि आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications