Roman Reigns का Royal Rumble से बाहर होने पर WWE दिग्गज पर फूटा गुस्सा, अनदेखा वीडियो सामने आया, दुश्मनी की होगी शुरुआत? 

WWE दिग्गज रोमन रेंस को आया गुस्सा (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को आया गुस्सा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Angry CM Punk: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जबरदस्त काम किया लेकिन उन्हें सीएम पंक ने Royal Rumble मैच में बाहर किया था। इस दौरान असली ट्राइबल चीफ ने पंक को काफी खरी खरी सुनाई थी। इसके साथ ही रेंस पर हमला भी हुआ था। अब उससे जुड़ा हुआ अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें यह बात मालूम चली है कि रोमन ने आखिरकार क्या कहा था।

Ad

रोमन रेंस ने 16वें नंबर पर रंबल मैच में एंट्री की थी। उन्होंने इसमें से जो हेंड्री, ब्रॉन ब्रेकर, शेमस, और द मिज़ को बाहर किया। इसी मुकाबले में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक भी मौजूद थे। मुकाबले में एक समय पर रॉलिंस और रेंस एक-दूसरे को एलिमिनेट करने का प्रयास कर रहे थे। उसी मौके का फायदा उठाकर पंक ने दोनों को बाहर कर दिया था। वह इसकी खुशी ज्यादा समय तक नहीं मना पाए थे, क्योंकि सेकेंड सिटी सेंट को लोगन पॉल ने बाहर कर दिया था। उस समय रोमन ने पंक पर गुस्सा दिखाते हुए कहा,

"आप मेरे साथ यह कैसे कर सकते हैं? हमने बिल्कुल एक महीना पहले साथ में काम किया था।"

आप उनकी बात यहां सुन सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस के इतना कहने के बाद सैथ रॉलिंस ने उन्हें स्टॉम्प मूव हिट दिया था। रोमन और सीएम पंक ने Survivor Series 2024 में हुए मेंस WarGames मैच में साथ में काम किया था। इन दोनों के साथ जिमी उसो और जे उसो तथा सैमी ज़ेन थे। इनका मुकाबला सोलो सिकोआ और उनके द ब्लडलाइन मेंबर्स जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ तथा ब्रॉन्सन रीड से हुआ था। रोमन की टीम को इस मुकाबले में जीत मिली थी।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सीएम पंक पर सैथ रॉलिंस ने रंबल मैच से एलिमिनेट होने के बाद हमला किया था

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस इस बात से नाराज थे कि वह और रोमन रेंस मेंस रॉयल रंबल मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस बात का भी गुस्सा था कि सीएम पंक ने ऐसा किया है। इसी वजह से उन्होंने पहले रेंस को स्टॉम्प मूव हिट किया। उसके बाद उन्होंने पंक पर भी हमला किया। उनका प्रहार यहीं नहीं रूका, क्योंकि उन्होंने रोमन को स्टील स्टेप्स पर भी स्टॉम्प मूव के जरिए नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि इसके चलते WWE Raw में क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications