WWE WrestleMania XL में हार के बाद Seth Rollins ने अपने नए लुक से ढाया कहर, छोटे बाल-दाढ़ी मूंछ में पहचानना हुआ मुश्किल

क्या आपने WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का खास लुक देखा?
क्या आपने WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का खास लुक देखा?

Seth Rollins: WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने तगड़ा एक्शन दिखाया था। हालांकि, वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे। मेनिया के बाद अभी तक रिंग में रॉलिंस नज़र नहीं आए। खैर अब उनका एक खास लुक जरूर सामने आ गया है।

Ad

सैथ रॉलिंंस को हाल ही में Kentucky Derby रेड कार्पेट पर देखा गया। उनके साथ बैकी लिंच भी नज़र आईं। रॉलिंस ने अपने लुक में बदलाव कर लिया है। उन्होंने अपनी दाढ़ी और अपने सिर के बाल छोटे करा दिए है। रॉलिंस का ऐसा लुक बहुत लंबे समय बाद फैंस को देखने को मिला है। उनका ये अंदाज जरूर फैंस को पसंद आया होगा। रॉलिंस कोट-पैंट और राउंड टोपी में एकदम कहर ढा रहे हैं। सैथ रॉलिंस का नया लुक आप नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस ने अपने प्रदर्शन से लूटी वाहवाही

WrestleMania XL नाईट 1 में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना किया था। इस मुकाबले में रॉलिंस और कोडी को हार का सामना करना पड़ा था। नाईट 2 में रॉलिंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की।

रॉलिंस और मैकइंटायर ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में ड्रू ने टाइटल हासिल किया और वो नए चैंपियन बन गए। हालांकि, वो ज्यादा देर तक टाइटल अपने पास नहीं रख पाए थे। डेमियन प्रीस्ट ने आकर Money in the Bank ब्रीफकेस उनके ऊपर कैश-इन कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी।

Ad

सैथ रॉलिंस का एक्शन इसके बाद भी देखने को मिला था। नाईट 2 में ही रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मुकाबले में काफी हंगामा देखने को मिला था। मैच में सैथ रॉलिंस ने भी शील्ड का इन-रिंग गीयर पहनकर एंट्री की थी। काफी जद्दोजहद के बाद अंत में रोड्स ने टाइटल अपने नाम किया था।

खैर WWE ड्राफ्ट में रॉलिंस को रेड ब्रांड में चुना गया है। वो लंबे समय से इंजरी से भी जूझ रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई। अब देखना होगा कि रॉलिंस कब रिंग में वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications