Solo Sikoa Reacts Jacob Fatu Betrayal: WWE Money in the Bank 2025 के दौरान पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को सबसे बड़ा धोखा मिला। जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने उन्हें WWE Money in the Bank ब्रीफकेस जीतने से रोका और फिर उनपर खतरनाक अंदाज में अटैक कर दिया। अब सोलो ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोलो सिकोआ ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डाली। उन्होंने जेकब फाटू के साथ अपनी तस्वीर को ब्लैक एंड वाइट में पोस्ट किया और मौजूदा यूएस चैंपियन के चेहरे पर क्रॉस का निशान लगाया। इससे सोलो बताना चाह रहे हैं कि फाटू के साथ उनके रिश्ते खत्म हो गए हैं। वो संभावित तौर पर क्रॉस लगाकर संकेत दे रहे हैं कि जेकब ने गलती कर दी है और अब उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।
आप नीचे सोलो सिकोआ की स्टोरी देख सकते हैं:
WWE Money in the Bank 2025 में सोलो सिकोआ को जेकब फाटू ने कैसे दिया धोखा?
सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच काफी समय से अनबन देखने को मिल रही थी। इसके बावजूद वो साथ काम करते हुए नजर आए हैं। सोलो ने WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जेसी मटेओ से बात करते हुए कहा था कि जेकब के पास दिमाग नहीं है। फाटू यह सबकुछ छुपकर सुन रहे थे। साफ तौर पर उन्हें अपने पूर्व ट्राइबल चीफ की बात पसंद नहीं आई होगी।
मेंस Money in the Bank लैडर मैच में सोलो सिकोआ मौजूद थे। सैथ रॉलिंस के साथियों ने दखल दिया और अन्य स्टार्स की हालत खराब की। जब वो सोलो के करीब जाने लगे, तो जेकब फाटू और जेसी मटेओ ने एंट्री की। उन्होंने सैथ के साथियों पर हमला किया। इसी बीच ब्रॉन ब्रेकर ने जेसी को बैरिकेड में स्पीयर देकर पटक दिया। जेकब ने ब्रॉन्सन रीड पर पॉपअप समोअन ड्रॉप और डाइव लगाकर अपना दबदबा बनाया।
जेकब फाटू अपने साथी सोलो सिकोआ को रिंग में लेकर आए और लैडर सेट की। सोलो को लगा कि वो जीत जाएंगे। जब वो ऊपर चढ़ने लगे, तो मौजूदा यूएस चैंपियन ने उनका पैर पकड़ लिया। उन्होंने सोलो को धोखा दिया और उनपर हमला किया। बाद में फाटू ने सिकोआ को रिंगसाइड पर मौजूद लैडर पर पटक दिया। वो इसके बाद चले गए और सैथ ने अंत में जीत दर्ज की। देखना होगा कि सिकोआ और फाटू के बीच अब दुश्मनी कैसे आगे बढ़ती है।