डब्लू डब्लू ई (WWE) के चार सबसे बड़े पे-पर-व्यू में से एक समरस्लैम (SummerSlam 2019) को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। 11 अगस्त (भारत में 12 अगस्त) को होने वाले इस पीपीवी के लिए कंपनी ने कई बड़े मुकाबले बुक किए हैं।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े मौके जो साबित करते हैं कि SummerSlam के असली बादशाह ब्रॉक लैसनर हैं
इस पीपीवी के लिए कंपनी ने 6-7 नहीं बल्कि 10 मैच बुक किए हैं। इस पीपीवी में होने वाले 4 ऐसे मुकाबले हैं जिनपर सबकी नज़रे होंगी। पहला यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस का मुकाबला, दूसरा मुकाबला शार्लेट फ्लेयर बनाम ट्रिश स्ट्रेटस, तीसरा गोल्डबर्ग बनाम डॉल्फ ज़िगलर और चौथा फिन बैलर बनाम ब्रे वायट का है।
इसके अलावा भी कई ऐसे मैच हैं जिनका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर पीपीवी से पहले हम आपको उसके संभावित नतीजों के बारे में बताते हैं। तो आइए इसी कड़ी में एक नज़र डालते हैं WWE समरस्लैम 2019 पीपीवी में होने में वाले सभी मुकाबले कें संभावित नतीजों पर।
ड्रू गुलक बनाम ओनी लोर्कन (WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच)
![à¤à¥à¤°à¥à¤à¤°à¤µà¥à¤ à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨à¤¶à¤¿à¤ª à¤à¥ लिठहà¥à¤à¤¾ à¤à¤ बार फिर धमाà¤à¥à¤¦à¤¾à¤° मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/09e69-15652273532128-800.jpg 1920w)
क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए ड्रू गुलक और ओनी लोर्कन आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में जहां गुलक टाइटल को बचाने की कोशिश करेंगे तो वहीं ओनी की कोशिश टाइटल अपने नाम करने की होगी। खास बात यह है कि इस मैच में जीत किसी भी सुपरस्टार की क्यों न हो, हमें हमेशा की तरह क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए एक और अच्छा मैच देखने को मिलने वाला है।
पिछले एक साल में हुए पीपीवी पर गौर करें तो हमें हर इवेंट में क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में कंपनी इस बार भी फैंस को निराश नहीं करेगी।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे ड्रू गुलक।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
बेली बनाम एम्बर मून (WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![à¤à¥à¤¯à¤¾ बà¥à¤²à¥ à¤à¤¾à¤à¤à¤² बà¤à¤¾ पाà¤à¤à¤à¥?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cf471-15652278894071-800.jpg 1920w)
WWE स्मैकडाउन चैंपियनशिप के लिए बेली का मुकाबला एम्बर मून के खिलाफ बुक किया गया है।स्मैकडाउन के लेटेस्ट एपिसोड में एम्बर मून ने नटालिया के खिलाफ मुकाबला लड़ा जिसमें उनकी बुरी तरह से हार हुई।
इस दौरान बेली ने आकर एम्बर मून को बचाया। ऐसे में इस बात की संभावना काफी बढ़ गई है कि समरस्लैम में बेली और एम्बर मून के मुकाबले में नटालिया का दखल हो सकता है। हालांकि नटालिया रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच के खिलाफ लड़ती हुई नज़र आएंगी, बावजूद इसके उनके दखल से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अनुमान: बेली की जीत
कोफी किंगस्टन बनाम रैंडी ऑर्टन (WWE चैंपियनशिप मैच)
![à¤à¥à¤«à¥ à¤à¤° रà¥à¤à¤¡à¥ à¤à¥ बà¥à¤ फà¥à¤à¤¸ à¤à¥ à¤
à¤à¥à¤à¤¾ मà¥à¤à¤¾à¤¬à¤²à¤¾ दà¥à¤à¤¨à¥ à¤à¥ मिल सà¤à¤¤à¤¾ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3177b-15652282472200-800.jpg 1920w)
WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंगस्टन का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के खिलाफ बुक किया गया है। कोफी किंगस्टन ने जब से WWE चैंपियनशिप जीती है उसके बाद वह कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।
कंपनी हर पीपीवी में कोफी के लगातार मुकाबले बुक कर रही है। वहीं कोफी भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को खुश करते आ रहे हैं। ऑर्टन के खिलाफ होने वाले मैच में कोफी किंगस्टन की जीत की संभावना काफी ज्यादा है।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे कोफी किंगस्टन।
केविन ओवेंस बनाम शेन मैकमैहन (ओवेंस हारे तो WWE छोड़ देंगे)
![à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨ à¤à¤µà¥à¤à¤¸ à¤à¥ WWE सॠà¤à¤¾à¤¨à¤¾ पड़à¥à¤à¤¾?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e39ec-15652285118510-800.jpg 1920w)
WWE ने केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन के बीच जिस तरह से दुश्मनी को आगे बढ़ाया उससे एक बात तो तय है कि समरस्लैम में इनके मैच के दौरान कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलेंगी। इस मुकाबले में यह कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा कि यहां कौन किसपर भारी होगा लेकिन फैंस इस मैच को एन्जॉय बहुत करने वाले हैं।
इस मुकाबले की शर्त यह है कि हार के साथ केविन ओवेंस को WWE से जाना होगा ऐसे में हमें नहीं लगता है कि WWE केविन ओवेंस को कंपनी से जाने के लिए उन्हें हार के लिए बुक करेगी। हमारे ख्याल से यहां केविन ओवेंस की जीत होने वाली है।
अनुमान: केविन ओवेंस की जीत
फिन बैलर बनाम ब्रे वायट
![à¤à¤¿à¤¸à¤à¥ हà¥à¤à¥ à¤à¥à¤¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f16b7-15652287103483-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट ने जब से नई गीमिक में कंपनी में वापसी की है तब वह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। समरस्लैम में उनका मुकाबला फिन बैलर के खिलाफ बुक किया गया है। इस मुकाबले में फैंस को ब्रे वायट का खतरनाक अंदाज देखने को मिल सकता है।
बात करें अगर इस मुकाबले के संभावित नतीजे की तो यहां ब्रे वायट की जीत की पूरी संभावना है क्योंकि बड़ी मुश्किल से कंपनी ब्रे वायट के कैरेक्टर को इतना मजबूत बना पाई है और ब्रे को समरस्लैम में जीत की सख्त जरूरत है। एक हार ब्रे वायट के कैरेक्टर को खराब कर सकती है।
अनुमान: ब्रे वायट की जीत
एजे स्टाइल्स बनाम रिकोशे (WWE यूएस चैंपियनशिप मैच)
![रिà¤à¥à¤¶à¥ बनà¥à¤à¤à¥ नठà¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f365f-15652290906074-800.jpg 1920w)
WWE यूएस चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स बनाम रिकोशे का मुकाबला होगा। WWE ने हाल ही में रिकोशे को जिस तरह से बिग पुश दिया है उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कंपनी के पास उनके लिए बड़े प्लान है।
इसी कारण समरस्लैम पीपीवी में वह दिग्गज सुपरस्टार एजे स्टाइल्स के खिलाफ मुकाबला करते हुए नज़र आएंगे। इस मुकाबले में रिकोशे जीत हासिल कर फैंस को हैरान कर सकते हैं और टाइटल पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।
अनुमान: रिकोशे बनेंगे नए यूएस चैंपियन।
बैकी लिंच vs नटालिया (WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![à¤à¤¾à¤à¤à¤² à¤à¤¾ बà¤à¤¾à¤µ à¤à¤°à¥à¤à¤à¥ बà¥à¤à¥ लिà¤à¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a4360-15652293052603-800.jpg 1920w)
समरस्लैम में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच का मैच नटालिया से होगा। इस मुकाबले में फैंस को दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। बैकी लिंच और नटालिया दोनों ही रिंग में एक शानदार मैच देने की क्षमता रखती हैं।
ऐसे में फैंस को इस मुकाबले से काफी उम्मीदे होंगी। बात करें अगर इसके संभावित नतीजे की तो यहां पर बैकी लिंच की एक बार फिर जीत होने की उम्मीद है।
अनुमान: बैकी लिंच की जीत।
शार्लेट फ्लेयर बनाम ट्रिश स्ट्रेटस
![शारà¥à¤²à¥à¤ फà¥à¤²à¥à¤¯à¤° बनाम à¤à¥à¤°à¤¿à¤¶ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤à¤¸ à¤à¥ बà¥à¤ हà¥à¤à¤¾ शानदार मà¥à¤à¤¾à¤¬à¤²à¤¾à¥¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/61c2d-15652296224448-800.jpg 1920w)
विमेंस डिवीजन की दो सबसे शानदार रेसलर शार्लेट फ्लेयर और ट्रिश स्ट्रेटस जब रिंग में आमने-सामने होंगी तो माहौल कुछ अलग ही होगा। शार्लेट और ट्रिश विमेंस डिवीजन की सबसे शानदार रेसलर है और यही कारण है कि कंपनी ने इनके बीच मुकाबला बुक किया है।
ट्रिश स्ट्रेटस की वापसी इस बात के संकेत हैं कि कंपनी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को किसी भी सूरत में आगे निकलने देना नहीं चाहती है। फिलहाल फैंस के साथ हम भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अनुमान: ट्रिश स्ट्रेटस की जीत।
गोल्डबर्ग बनाम डॉल्फ जिगलर
![à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤ à¤à¥ हà¥à¤à¥ à¤à¤ à¤à¤° हार?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/18d44-15652299025253-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग और डॉल्फ ज़िगलर के मुकाबले को जिस अंदाज में बुक किया गया है उससे एक बात तो तय है कि इस मुकाबले में कहीं न कहीं ज़िगलर को नुकसान होने वाला है। सुपर शोडाउन में अंडरटेकर के खिलाफ मिली हार के बाद गोल्डबर्ग का पूरा ध्यान ज़िगलर को हराने पर होगा।
इसके अलावा कंपनी नहीं चाहेगी कि गोल्डबर्ग की लगातार दो हार हों। भले ही यह मुकाबला शानदार हो लेकिन डॉल्फ ज़िगलर की हार से फैंस निराश जरूर होंगे। ईमानदारी से कहें तो यहां पर डॉल्फ ज़िगलर जीत के हकदार हैं।
अनुमान: गोल्डबर्ग की जीत।
ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
![यà¥à¤¨à¤¿à¤µà¤°à¥à¤¸à¤² à¤à¤¾à¤à¤à¤² à¤à¤¾ à¤à¤ बार फिर बà¤à¤¾à¤µ à¤à¤°à¥à¤à¤à¥ बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f088e-15652301282930-800.jpg 1920w)
यूनिवर्सल टाइटल के लिए एक बार फिर रिंग में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस आमने-सामने होंगे। हाल ही में रॉ के एपिसोड में लैसनर ने जिस तरह से सैथ रॉलिंस को पीटा है, उससे एक बात साफ है कि लैसनर समरस्लैम में भी रॉलिंस को छोड़ने वाले नहीं हैं।
बात करें इस मुकाबले के संभावित नतीजे की तो यहां लैसनर के एक बार फिर से टाइटल का बचाव करने की पूरी उम्मीद है क्योंकि लैसनर के चैंपियन रहने से कंपनी को रेटिंग्स से लेकर हर चीज़ में फायदा हो रहा है। ऐसे में हमें नहीं लगता कि कंपनी फिलहाल लैसनर से टाइटल लेने पर विचार भी करेगी।
अनुमान: जीत के साथ टाइटल रिटेन करेंगे ब्रॉक लैसनर।