WWE के बड़े पीपीवी में एक समरस्लैम (SummerSlam 2020) के लिए कंपनी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रेसलमेनिया के बाद कंपनी की पूरी नज़रे इस बड़े पीपीवी को सफल बनाने के होंगी। समरस्लैम में WWE के दिग्गज सुपरस्टार रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक का डेब्यू होने वाला है।
ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो WWE को SummerSlam 2020 में डॉमिनिक के डेब्यू में नहीं करनी चाहिए
सैथ रॉलिंस के साथ जबरदस्त मुकाबला उनका होगा। सैथ रॉलिंस का इससे पहले रे मिस्टीरियो से मुकाबला हुआ था। सैथ रॉलिंस रे को हरा चुके हैं। इसके बाद से लगातार डॉमिनिक बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले हफ्ते डॉमिनिक ने रॉ में WWE कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था। लेकिन सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी ने बुरी तरह इसके बाद उन्हें पीटा था।
सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी ने 30 बार कैंडो स्टिक से डॉमिनिक के ऊपर हमला किया था। WWE ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि डॉमिनिक और सैथ ऱॉलिंस के बीच स्ट्रीट फाइट होगी। स्ट्रीट फाइट का मतलब ये हुआ कि इस मैच में कोई भी आ सकता है। इसके अलावा कैंडो स्टिक का भी इस मैच में इस्तेमाल होगा। सैथ रॉलिंस ने डॉमिनिक को इसके लिए छूट दे रखी है।
इस मुकाबले में जीत किसी भी सुपरस्टार्स की क्यों न हो लेकिन फैंस एक ऐतिहासिक मैच के गवाह बनने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं समरस्लैम में सैथ रॉलिंस बनाम डॉमिनिक के मुकाबले के खत्म होने के 3 संभावित तरीकों पर।
3. WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस की साफ जीत
समरस्लैम में सैथ रॉलिंस बनाम डॉमिनिक के मुकाबले में फैंस चाहते हैं कि डेब्यू कर रहे डॉमिनिक की जीत हो लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुभवी सैथ रॉलिंस अगर नए रेसलर से हार जाते हैं तो यह सही नहीं होगा।
इस मुकाबले में सैथ रॉलिंस की जीत की संभावना काफी ज्यादा है। हमारे ख्याल से सैथ आसानी से डॉमिनिक के खिलाफ साफ जीत हासिल कर सकते हैं।