WWE समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई धमाकेदार मैचों का ऐलान कर दिया है। WWE ने इस साल SummerSlam को रेसलमेनिया (WrestleMania) की तरह बड़ा बनाने की कोशिश की है। SummerSlam 2021 में अब तक 10 मैचों का ऐलान हो गया है। सभी मुकाबले काफी शानदार और रोचक रहने वाले हैं।इस इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के बीच मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स की यह दुश्मनी काफी ज्यादा खास रही है और उन्होंने मैच को जबरदस्त तरीके से हाइप किया है। उनके बीच लंबा इतिहास रहा है और अब SummerSlam में वो आमने-सामने आएंगे। उनका यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से जरूर ही खास रहने वाला है। बड़ी बात यह है कि वीर और शैंकी रिंगसाइड से बैन रहने वाले हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)दोनों सुपरस्टार्स इसे खास बनाने की कोशिश करने वाले हैं। सभी के मन में सवाल होगा कि ड्रू और जिंदर के इस सिंगल्स मैच का अंत किस तरीके से हो सकता है। WWE के पास इस मुकाबले को खत्म करने के लिए कई अलग-अलग तरीके मौजूद हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे SummerSlam 2021 में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के मैच का अंत हो सकता है।5- WWE SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल लड़ते हुए बैकस्टेज निकल जाए और मैच का अंत काउंटआउट से होMICHINOKU DRIVER!@DMcIntyreWWE#WWERaw pic.twitter.com/Bkj3oYYD8D— WWE (@WWE) August 17, 2021ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के इस मुकाबले का अंत काउंटआउट से हो सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स को WWE कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। वो वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं और अगर SummerSlam में किसी एक की हार होगी तो शायद WWE को भविष्य में काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।ऐसे में इस मुकाबले का अंत काउंटआउट से देखने को मिल सकता है। मैच में दोनों सुपरस्टार्स लड़ते-लड़ते बैकस्टेज जा सकते हैं। रेफरी इस दौरान 10 तक काउंट कर सकता है। इससे मैच का अंत काउंटआउट से हो सकता है। यहां से उनके बीच दुश्मनी जारी रह सकती है। WWE के पास इस तरह से SummerSlam में बड़े मैच को खत्म करने का मौका रहेगा।