WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। WWE सुपरस्टार बेली(Bayley) और AEW सुपरस्टार ऑरन सोलो(Aaron Solow) का रिलेशनशिप अब खत्म हो गया है। ये दोनों कपल काफी समय से प्रसिद्ध थे और अंत में दोनों ने आपसी सहमित से अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। AEW सुपरस्टार ने ट्विटर पर भावुक संदेश देकर इस खबर को पब्लिक में बताया है। ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हारWWE सुपरस्टार बेली का रिश्ता हुआ खत्मWWE सुपरस्टार बेली और सोलो काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में काफी समय बिताया और दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी.। ट्विटर पर सोलो ने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के आइडिया अब पूरी तरह अलग हो गए है और अपने फ्यूचर को देखते हुए दोनों ने ये फैसला लिया है। साथ ही इसमें ये भी लिखा है कि दोनों की काफी अच्छी मेमोरी रही है और आगे भी वो हमेशा दोस्त रहेंगे। ये भी पढ़ें: 3 स्टोरीलाइंस जो WWE Elimination Chamber 2021 पीपीवी में खत्म हो जानी चाहिए और 2 जो जारी रहनी चाहिएpic.twitter.com/EjQcHRHNJ1— Aaron Solow (@aaronsolow) February 20, 2021बेली और सोलो की मुलाकात पहली बार साल 2010 में हुई थी। साल 2016 में दोनों की इंगेजमेंट भी हुई थी। अब दोनों के रास्ते पूरी तरह अलग हो गए है इसलिए दोनों चाहते हैं कि इस रिश्ते को खत्म करना ही अच्छा निर्णय रहेगा। बेली ने अभी इस बारे में कोई भी कमेंट नहीं किया है, शायद कुछ समय बाद उनका भी बयान आएगा।ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिनके Elimination Chamber मैच जीतने से रोमन रेंस को कोई परेशानी नहीं होगी और 3 जिनका जीतना रोमन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता हैAEW में सोलो का रन काफी अच्छा चल रहा है और वहीं WWE में बेली का शानदार करियर इस समय चल रहा है। ब्लू ब्रांड में हील के रूप में बेली काम कर रही हैं। विमेंस डिवीजन में WWE में बेली का बहुत बड़ा नाम है। इससे पहले वो कई बार चैंपियनशिप जीत चुकी है और इतिहास भी उन्होंने यहां पर रचा है। फिलहाल फैंस के लिए ये बुरी खबर आ रही है क्योंकि ये दोनों कपल रेसलिंग में काफी प्रसिद्ध थे। बेली और सोलो का रेसलिंग करियर भी इस समय अच्छा चल रहा है लेकिन दोनों ने फ्यूचर को देखते हुए अलग होने का फैसला लिया है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।