WWE Superstar ने The Shield को ट्रिब्यूट देते हुए डाली दिल छू लेने वाली पोस्ट, फैंस के साथ खास पोज़ देते हुए आईं नज़र

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने द शील्ड को दिया ट्रिब्यूट
WWE सुपरस्टार ने द शील्ड को दिया ट्रिब्यूट

The Shield & Bayley: WWE सुपरस्टार बेली (Bayley) अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने हील कैरेक्टर को इंस्टाग्राम पर भी मेंटेन करती हैं। हाल ही में बेली ने द शील्ड को ट्रिब्यूट देते हुए एक दिल छू लेने वाली स्टोरी लगाई। द शील्ड को इतिहास के सबसे जबरदस्त फैक्शन्स में गिना जा सकता है।

Ad

बेली ने फैंस के साथ एक रोचक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में तीन फैंस नज़र आ रहे हैं और उन्होंने द शील्ड के सदस्यों की तरह खुद को तैयार किया हुआ था। बेली ने इन फैंस के साथ फोटो डाली और इसमें चारों ही सदस्य थंब्स डाउन का साइन दिखा रहे हैं। बेली ने यहां द शील्ड का थीम सॉन्ग भी इस्तेमाल किया। बेली का यह ट्रिब्यूट कई फैंस को पसंद आया होगा।

आप नीचे बेली की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं, जहां वो खास पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं:

Ad

WWE में The Shield ने काफी डॉमिनेशन दिखाया है

द शील्ड ने Survivor Series 2012 इवेंट द्वारा मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। उन्होंने आते ही तबाही मचा दी थी। इस फैक्शन में सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस मौजूद थे। तीनों की काफी समय तक अनडिफिटेड स्ट्रीक जारी रही। डीन ने द शील्ड में रहते हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और रोमन रेंस-सैथ रॉलिंस टैग टीम चैंपियंस बनने में सफल रहे

काफी समय तक साथ रहने के बाद आखिर वो अलग हो गए। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ को धोखा दिया। यहां से तीनों ही रेसलर्स के सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई। आगे जाकर सैथ, रोमन और एम्ब्रोज़ तीनों ही WWE चैंपियन बनने में सफल हुए। बाद में कुछ मौकों पर तीनों स्टार्स का रीयूनियन भी देखने को मिला।

2019 में डीन ने कंपनी को अलविदा कहा और जॉन मोक्सली नाम से रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाया। वो AEW का हिस्सा बने। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस अभी भी कंपनी का हिस्सा हैं। सैथ के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है और रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर काम कर रहे हैं। अब द शील्ड के रीयूनियन की संभावना बहुत ज्यादा कम है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications