WWE Money in the Bank में मिलेगा नया चैंपियन, WrestleMania में टाइटल जीतने वाले Superstar की बादशाहत का होगा अंत?

Ujjaval
WWE Money in the Bank में बड़ा टाइटल चेंज हो सकता है (Photo: WWE.com)
WWE Money in the Bank में बड़ा टाइटल चेंज हो सकता है (Photo: WWE.com)

Bron Breakker Possibly Winning IC Championship: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024) के आयोजन में अब कुछ दिन और रह गए हैं। इस शो में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। दोनों ही रेसलर्स के बीच मैच के लिए फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि हमें यहां नया चैंपियन देखने को मिल सकता है।

Ad

BetOnline ने अब सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर के बीच होने वाले मैच का संभावित नतीजा बता दिया है। Raw में ब्रेकर के खतरनाक रूप और चैंपियन की हालत खराब करने के बाद अब उनकी जीत के चांस बढ़ गए हैं। वो बेटिंग ऑड्स में सैमी ज़ेन से आगे हो गए हैं। ऐसे में हमें सैमी की आईसी चैंपियन के रूप में बादशाहत खत्म होते हुए नज़र आ सकती है।

Ad

ब्रॉन ब्रेकर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार तबाही मचाई है। Raw में अभी तक वो अनडिफिटेड हैं। उन्होंने रिकोशे पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा वो शेमस और लुडविग काइजर को भी धराशाई कर चुके है। WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन पर ब्रॉन ब्रेकर ने जबरदस्त स्पीयर लगा दिया था।

बाद में दोनों के बीच ब्रॉल जारी रहा। एक समय पर लगा कि सैमी का पलड़ा भारी रहेगा लेकिन ब्रेकर ने उनपर तगड़ा स्पीयर लगा दिया। उन्होंने के बाद सैमी की चैंपियनशिप को ऊपर करके सेलिब्रेट किया। साफ तौर पर 26 साल के यह खतरनाक सुपरस्टार अपनी ताकत का उपयोग Money in the Bank 2024 में भी करते हुए नज़र आ सकते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप कब जीती थी?

सैमी ज़ेन ने WWE WrestleMania XL में गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। गुंथर का टाइटल रन ऐतिहासिक रहा था और फैंस को लगा था कि वो सैमी को हराकर चैंपियन बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में सैमी ने शानदार प्रदर्शन किया और गुंथर पर हैलुवा किक लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल पर कब्जा किया और रिंग जनरल के 666 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications