WWE Raw के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद CM Punk ने क्या कहा? बेस्ट इन द वर्ल्ड ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

cm punk adam pearce
सीएम पंक ने सोशल मीडिया पर किया मजेदार पोस्ट

CM Punk: WWE Survivor Series 2023 में वापसी करने वाले दिग्गज रेसलर सीएम पंक (CM Punk) ने इसी हफ्ते Raw के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने का फैसला लिया था। जब उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया तब रेड ब्रांड के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स (Adam Pearce) भी उनके साथ रिंग में मौजूद थे।

आपको बता दें कि एक समय था जब CM Punk और एडम पीयर्स एकसाथ रेसलिंग किया करते थे और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। अब पंक ने सोशल मीडिया पर रिंग में कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि वो मिनेसोटा में स्थित Buffalo Wild Wings के मेन्यू को देख रहे हैं।

उन्होंने लिखा,

"मैं और एडम पीयर्स मिनेसोटा में स्थित Buffalo Wild Wings के मेन्यू को निहार रहे हैं।"

आपको याद दिला दें कि पंक द्वारा Raw के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने उन्हें कन्फ्रंट किया था। रॉलिंस ने पंक के लिए कई कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन इस बीच 'द बेस्ट इन द वर्ल्ड' ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वो 2024 मेंस Royal Rumble मैच में एंट्री लेने वाले हैं। उन्होंने रॉलिंस को चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि अगर वो रंबल विजेता बने तो उन्हें चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

WWE Raw के जनरल मैनेजर Adam Pearce ने CM Punk के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी

CM Punk और एडम पीयर्स ने एक समय पर एस स्टील के अंडर एकसाथ ट्रेनिंग की थी। दोनों ने इंडिपेंडेंट सर्किट में एकसाथ काम किया, लेकिन आगे चलकर पंक बड़े WWE सुपरस्टार बने। दूसरी ओर पीयर्स ने NWA में नाम कमाया था।

अब पंक द्वारा किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए Raw के जनरल मैनेजर ने बताया कि उनकी बात पूरी तरह सच है। उन्होंने लिखा है कि:

"इसमें कुछ भी झूठ नहीं है।"

इसके अलावा एडम पीयर्स ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में सीएम पंक के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा:

"अगर किसी से हाथ मिलाना आपको अच्छा ना लगे तो कोई कागजी कार्यवाही आपके संबंधों को अच्छा नहीं बना सकती।"

आपको बता दें कि वापसी के बाद सीएम पंक के पहले मैच का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इसे टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। उन्हें 26 दिसंबर को कैलिफॉर्निया में होने वाले एक हाउस शो में परफॉर्म करते देखा जाएगा, जहां उनका सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो से होगा

Quick Links

App download animated image Get the free App now