Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ड्रू मैकइंटायर ने पिछले महीने Elimination Chamber मैच में जीत हासिल की थी, जिसके बाद अब वो रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में नजर आएंगे।ड्रू मैकइंटायर इस बार शो ऑफ शोज के मार्की मैच का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने अभी तक WWE के साथ अपना नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ड्रू मैकइंटायर का पुराना कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania 40 के बाद खत्म हो रहा है। PWInsider ने अपनी नई रिपोर्ट में बताया है कि पूर्व WWE चैंपियन ने अभी तक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है। यह फैंस के लिए बुरी खबर है। इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE के अधिकारियों का मानना है कि वो जल्द ही नई डील साइन कर सकते हैं।Raw के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी। सीएम पंक का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इसमें ड्रू और सैथ भी नजर आए थे। इस दौरान पंक ने ऐलान किया था कि वो इस बार WrestleMania 40 में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद जब वो रिंग से जा रहे थे, तब ड्रू गुस्सा करते हुए रिंग में आ गए थे। इस पर सैथ ने पहले उन्हें सुपरकिक से हिट किया था, फिर स्टॉम्प लगाया। View this post on Instagram Instagram PostWWE स्टार ड्रू मैकइंटायर को दो बार टाइटल मैच में हरा चुके हैं सैथ रॉलिंसWrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस एक बार फिर से ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दो बार सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर को टाइटल मैच में मात दी है। उन्होंने Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, Raw Day 1 में भी ड्रू मैकइंटायर को सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उनके पास इस टाइटल को जीतने का आखिरी मौका है। अगर वो इस मैच को भी हार जाते हैं तो वो टाइटल पिक्चर से भी दूर हो सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मैच को बुक करता है।