WWE Money in the Bank 2024 लैडर मैच के विजेता का नाम आया सामने, Roman Reigns के भाई का टूटेगा सपना और ये पूर्व चैंपियन रचेगा इतिहास?

कौन बनेगा WWE Money in the Bank लैडर मैच का विजेता? (Photo: WWE.com)
कौन बनेगा WWE Money in the Bank लैडर मैच का विजेता? (Photo: WWE.com)

Possible Winner Money in the Bank 2024: WWE Money in the Bank के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कई लोगों को लगता है कि रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) इस बार लैडर मैच के विजेता बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है। जे का सपना टूट सकता है। सट्टाबाजार के अनुसार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो अपने करियर में इतिहास रच देंगे।

Money in the Bank लैडर मैच में ड्रू मैकइंटायर, कार्मेलो हेज, एंड्राडे, चैड गेबल, जे उसो और एलए नाइट हिस्सा लेंगे। तीन Raw और तीन SmackDown के स्टार्स इस मुकाबले में बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे।

जे उसो इस मैच को जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यहां तक कि ऑफशियल पोस्टर पर भी उनकी ही तस्वीर ज्यादातर दिखाई गई है। BetOnline की नई रिपोर्ट के अनुसार जे के Money in the Bank ब्रीफेकस के साथ बाहर निकलने की संभावना कम है।

रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर -250 में चल रहे हैं। इससे पता चलता है कि वो लैडर मैच में आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। जे उसो +1100 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उनके जीतने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।

क्या WWE Money in the Bank में जे उसो को लगेगा बड़ा झटका?

द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद से जे उसो ने अपने आपको सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित किया है। रेड ब्रांड में अभी तक उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। कई शानदार मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं। हालांकि, वो अभी तक टाइटल जीतने में नाकाम रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि फैंस का समर्थन इस समय उन्हें गजब के अंदाज में मिल रहा है।

ऐसा नहीं है कि जे उसो और ब्लडलाइन का संबंध अभी खत्म हो गया है। अभी इसमें बहुत कुछ हो सकता है। सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ मिलकर जे उसो को निशाना बना सकते हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नई ब्लडलाइन ने पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया। अब रोमन रेंस की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। वो कभी भी वापसी कर सिकोआ को टक्कर दे सकते हैं। उनको द उसोज़ का साथ भी चाहिए होगा। ऐसे में स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए Money in the Bank में जे के ऊपर सोलो सिकोआ हमला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications