WWE Superstar ने ऑस्ट्रेलिया की Cricket World Cup 2023 में भारत पर जीत को लेकर दी जबरदस्त प्रतिक्रिया, पूर्व चैंपियन पर साधा निशाना

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर की आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर की आई प्रतिक्रिया

Grayson Waller: WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए पूर्व WWE चैंपियन को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। आपको बता दें कि ग्रेसन ने असल में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) पर निशाना साधा है।

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने थोड़े समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए विराट कोहली के वनडे में 50 शतक पूरे करने पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने यहां भारत को फाइनल में जाने पर बधाई दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को पराजित किया। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया के WWE सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर की खास प्रतिक्रिया सामने आई।

उन्होंने ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट पर जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने मैकइंटायर पर निशाना साधा। ग्रेसन ने यहां कुछ नहीं लिखा और सिर्फ अपने देश की बड़ी जीत के सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो पोस्ट की।

आप नीचे ग्रेसन वॉलर की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज Drew Mcintyre ने पहले भी Virat Kohli की तारीफ की है

विराट कोहली ने साल की शुरुआत में अपने वनडे करियर का 46वां शतक लगाया था। इसी के बाद WWE दिग्गज ड्रू मैकइंटायर ने ट्वीट करते हुए कोहली की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने अनुमान लगाया था कि कोहली भविष्य में सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। उन्होंने कहा था,

"आज की पारी उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से काफी शानदार थी। विराट कोहली एक अलग तरह के व्यक्ति हैं। वो साफ तौर पर सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे और 50 शतकों तक चले जाएंगे।"

आप नीचे उनका यह ट्वीट देख सकते हैं:

विराट कोहली ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक लगाते हुए आखिर सचिन तेंदुलकर को पीछे कर दिया। इसपर भी ड्रू मैकइंटायर ने खुशी जताई थी। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और वो फाइनल में जीत के लिए फेवरेट थे। इन सभी चीज़ों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप अपने नाम किया। साफ तौर पर ग्रेसन वॉलर अपने देश की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर बहुत ज्यादा खुश हुए होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications