Crown Jewel 2023 के लिए WWE ने बनाया जबरदस्त प्लान, फेमस Superstar को मिल सकता है बड़ा मौका

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE Crown Jewel 2023 में होंगे कई बड़े मुकाबले

Crown Jewel 2023: सऊदी अरब में होने वाले WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सऊदी इवेंट के लिए WWE के द्वारा बनाए एक प्लान के बारे में बात की गई है।

PW Insider Elite के माइक जॉनसन के अनुसार, Crown Jewel 2023 में SmackDown स्टार ग्रेसन वॉलर का एक सैगमेंट WWE ने प्लान किया है। 33 साल के वॉलर The Grayson Waller Effect शो होस्ट करते हैं, जिसमें वो अभी तक कई टॉप स्टार्स के साथ दिखे हैं। Crown Jewel 2023 में भी ग्रेसन अपना शो होस्ट करते हुए दिख सकते हैं। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कौन उनके शो का हिस्सा बनेगा।

मेन रोस्टर में ग्रेसन अपना नाम बनाने में लगे हुए हैं। कुछ ही समय पहले ग्रेसन ने सोशल मीडिया पर द रॉक पर निशाना साधा था। ग्रेसन वॉलर मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हॉल ऑफ फेमर ऐज के खिलाफ लड़ते हुए दिखे थे। वॉलर ने Money in the Bank 2023 में जॉन सीना के साथ रिंग शेयर की थी। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ग्रेसन वॉलर को WWE जल्द ही बड़ा पुश दे सकती है।

WWE Crown Jewel 2023 में होने वाले सभी मुकाबलों पर एक नज़र

Crown Jewel हमेशा से ही WWE के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण शो रहा है, जहां कंपनी अपने लगभग सभी बड़े स्टार्स और मैचों को बुक करती है। शो में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। रिया रिप्ली फैटल फाइव वे मैच में अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना और ब्लडलाइन मेंबर सोलो सिकोआ के बीच पहली बार मैच होगा।

जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट, कोडी रोड्स से भिड़ने वाले हैं। सैमी ज़ेन और जेडी मैकडॉनघ का मुकाबला हाल ही में बुक किया गया है। यूएस चैंपियनशिप के लिए रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल आमने-सामने होंगे। इयो स्काई अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर के खिलाफ रिटेन करने का प्रायस करेंगी। शो का मुख्य आकर्षण रोमन रेंस होंगे जो मेन इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications