Roman Reigns ने WWE में बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड और ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले Superstar, जानकर आपको भी होगी हैरानी

..
रोमन रेंस ने बनाया नया रिकॉर्ड
WWE में अब Roman Reigns ने क्या रिकॉर्ड बनाया है?

Roman Reigns: WWE मेगास्टार और मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) भले ही इस समय WWE से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बहुत अनोखा रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। हालांकि, इस बार यह रिकॉर्ड बनाने में उनके पुराने दुश्मन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का भी योगदान है।

Ad

सऊदी अरब में हुए Night of Champions 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स को हराकर पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बने थे। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 100 दिन को आंकड़े को पार कर लिया है। उनके 100 दिन पूरे करते ही रोमन ने भी एक नयी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Wrestling Stats & Info ने हाल ही में ट्विटर में जानकारी दी है कि WWE के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक स्टार के चैंपियन रहते हुए तीन अन्य स्टार्स ने वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 100 दिन पूरे किए हैं। रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए 1100 दिन हो गए हैं।

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस WWE के इतिहास में पहले सुपरस्टार हैं जिनके वर्ल्ड चैंपियनशिप रन के दौरान मेन रोस्टर में तीन अन्य स्टार्स ने वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 100 दिन पूरे किए हों। ये तीन स्टार्स हैं, सैथ रॉलिंस (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप), बिग ई (WWE चैंपियनशिप)और बॉबी लैश्ले (WWE चैंपियनशिप)।

Ad

WWE Royal Rumble 2022 में आखिरी बार एक दूसरे से भिड़े थे Seth Rollins और Roman Reigns

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस बहुत अच्छे से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों पहले शील्ड ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद दोनों के बीच कई बार दिलचस्प दुश्मनी भी देखने मिली। आखिरी बार दोनों मेगास्टार्स WWE Royal Rumble 2022 में एक दूसरे से भिड़े थे, जहां विजिनरी को DQ के जरिए जीत हासिल हुई थी।

यह संभव है कि जल्द ही दोनों के बीच एक और मुकाबला देखने मिले। इस समय दोनों स्टार्स वर्ल्ड चैंपियन (रोमन रेंस-SmackDown ब्रांड और सैथ रॉलिंस-Raw ब्रांड) हैं। WWE Survivor Series 2023 में अगर ब्रांड VS ब्रांड के मैच होते हैं तब Roman Reigns और सैथ रॉलिंस के बीच फिर से एक बार बड़ा मुकाबला फैंस को देखने मिल सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications