CM Punk के साथ दुश्मनी को लेकर WWE दिग्गज का बड़ा खुलासा, चौंकाने वाली बात कहते हुए साधा निशाना

..
पूर्व WWE चैंपियन हैं सीएम पंक
पूर्व WWE चैंपियन CM Punk को लेकर क्या कहा गया?

CM Punk: पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) की वापसी से मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में विजिनरी ने फिर से पंक पर निशाना साधा है।

Ad

Survivor Series में हुए मेंस WarGames मैच के बाद सीएम पंक के एंट्री सॉन्ग ने सभी को चौंका दिया था। सैथ रॉलिंस को यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। इसके बाद हुए Raw में सैथ ने पंक को पाखंडी बताया और कहा कि अब वो उन पर अपना एक भी समय नही व्यर्थ करेंगे। दरअसल पंक और रॉलिंस असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि पंक की वापसी के बाद पहली दुश्मनी सैथ रॉलिंस के खिलाफ होगी। SI Media पॉडकास्ट के साथ सैथ रॉलिंस ने पंक को असल जिंदगी में नापसंद करने के बारे में बात की। इसके साथ ही द आर्किटेक्ट ने पंक को लेकर हैरान करने वाला खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा,

"देखिए, उन्होंने (पंक) मेरे बारे में कुछ बुरी चीजें कही हैं। कंपनी में भी कई सालों तक वो कहते रहे थे। मैं कुछ बुरी चीजों के बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे 'बूटलिकर' जैसी कुछ बुरी चीजें कही थी। आप मुझे नहीं जानते। आपको नहीं पता मैं कैसा हूं। मैं ईमानदार आदमी हूं। पंक ने जहां मैं काम करता था उस जगह के साथ, जिन दोस्तों के साथ काम करता था और मेरे साथ जो सुलूक किया था उससे मैं बहुत ही अपमानित हुआ था। मुझे कोल्ट कबाना जैसा कोई बखेड़ा करने की जरूरत नहीं है। यह ठीक उसी तरह था जैसे वह लोगों के साथ व्यवहार करते थे।"
youtube-cover
Ad

शुरुआत में Seth Rollins पूर्व WWE चैंपियन CM Punk के फैन थे

आज भले ही सैथ रॉलिंस, सीएम पंक को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, लेकिन एक समय था जब विजिनरी, बेस्ट इन द वर्ल्ड के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। हाल ही में सैथ रॉलिंस का एक दशक पुराना पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पंक को अपना हीरो बताया था। देखना होगा कि WWE कैसे और किस तरह से इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत करती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications