Roman Reigns की चोट के लिए WWE दिग्गज ने खुद को बताया जिम्मेदार, WrestleMania 41 करेंगे मिस?

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को किसकी वजह से हुई मुसीबत (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को किसकी वजह से हुई मुसीबत (Photo: WWE.com)

Seth Rollins on Roman Reigns injury: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में फैंस को मालूम चला कि रोमन रेंस (Roman Reigns) लंबे समय के लिए रिंग से बाहर रहेंगे। अब एक दिग्गज ने उनकी चोट को शो के दौरान असली बताकर उसकी जिम्मेदारी ले ली है। इसके चलते WrestleMania 41 में रोमन के नजर आने को लेकर खतरा मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने रेंस के बाहर होने से जुड़ी कोई समय सीमा नहीं बताई है।

रोमन रेंस रंबल मैच का हिस्सा थे। वहां उन्हें और सैथ रॉलिंस को सीएम पंक ने मुकाबले से बाहर किया था। पंक खुद भी पल भर बाद लोगन पॉल के हाथों एलिमिनेट कर दिए गए थे। इस पल से नाराज रॉलिंस ने रोमन को दोनों पैरों के साथ स्टॉम्प मूव हिट कर दी थी। वह यहीं नहीं रूके क्योंकि उन्होंने स्टील स्टेप्स पर भी रेंस पर हमला किया था। अब द विजनरी Raw में नजर आए और उन्होंने बताया कि रेंस की चोट असली है। इसके साथ ही रॉलिंस ने इस बात को भी माना कि इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि असली ट्राइबल चीफ शायद WrestleMania 41 का हिस्सा ना बन पाएं।

सैथ का मानना था कि रोमन के साथ जो भी हुआ है, वह उनके कर्मों के चलते हुआ है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच काफी पुरानी स्टोरी है। इन दोनों ने डीन एम्ब्रोज़ के साथ मिलकर द शील्ड नाम के ग्रुप के रूप में WWE Survivor Series 2012 में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद 2014 में रॉलिंस ने रेंस और एम्ब्रोज़ को धोखा देकर ग्रुप तोड़ दिया था। यह दोनों Royal Rumble 2022 में भी आमने-सामने आए थे जहां रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिसक्वालिफिकेशन से रिटेन की थी। WrestleMania XL में रॉलिंस पर हमला करने के प्रयास में रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे।

WWE Raw में सैमी ज़ेन और सीएम पंक से सैथ रॉलिंस का हुआ आमना सामना

सैथ रॉलिंस ने इसके बाद सैमी ज़ेन से बात की। उन्होंने कहा कि ज़ेन को सीएम पंक के खिलाफ अपना Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच जीतना चाहिए। जब वह सैमी से बात करके बैकस्टेज जाने लगे, तो सीएम पंक का थीम सॉन्ग बज उठा था। दो रेफरी ने आकर पंक और रॉलिंस को आपस में लड़ने से रोका। पंक को सैमी पर जीत मिली। इसके बाद केविन ओवेंस ने अपने दोस्त ज़ेन पर हमला कर दिया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications