WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शेमस (Sheamus) ने अपनी पार्टनर ईसाबैला रेविला (Isabella Revilla) से सगाई कर ली। ईसाबैला रेविला ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बार की जानकारी फैंस को दी। रेविला ने सगाई की खास तस्वीरें भी इस दौरान पोस्ट की। शेमस और रेविला की जोड़ी इसमें खास लग रही हैं। फैंस भी ये फोटो देखकर जरूर खुश हुए होंगे।ये भी पढ़ें:WWE में छाई खुशी की लहर, दिग्गज के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, रोमन रेंस-जॉन सीना का होगा मैच? View this post on Instagram A post shared by 💛 Isabella Revilla (@isabella.revilla)WWE सुपरस्टार शेमस ने की सगाईWWE दिग्गजों की लिस्ट में शेमस का नाम आता है क्योंकि काफी लंबे समय से वो यहां काम कर रहे हैं। एक दशक से ज्यादा उन्हें WWE में हो गया। अपने करियर में शेमस ने अपार सफलता हासिल की। कई टाइटल्स शेमस ने अपने नाम किए। चार बार शेमस वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। साल 2015 में मिस्टर मनी इन द बैंक भी बने। साल 2010 में किंग ऑफ द रिंग और साल 2012 में Royal Rumble के विजेता भी शेमस रहे।ये भी पढ़ें:-MITB में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में दखल देगा SmackDown का फेमस सुपरस्टार, बड़ा बयान देकर चौंकाया?शेमस ने कई दिग्गजों के साथ काम किया और सभी ने उनकी प्रशंसा की। शेमस का करियर अभी तक शानदार रहा और WWE ने भी उन्हें काफी पुश दिया। इस समय भी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप शेमस के पास है। डेमियन प्रीस्ट के साथ उनकी अगली राइवलरी होने वाली है। SummerSlam में इन दोनों के बीच मैच हो सकता है।ये भी पढ़ें:-3 तरीके जिनसे WWE Money in the Bank में रोमन रेंस vs ऐज यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता हैशेमस के लिए अभी तक ये साल अच्छा रहा। मैकइंटायर के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रही। इसका ईनाम भी WWE ने उन्हें दिया। रिंग के अंदर तो शेमस ने कई कारनामे किए और अब उन्होंने पर्सनल लाइफ में भी नया मुकाम हासिल कर लिया। तस्वीरों में शेमस और उनकी पार्टनर काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेमस को फैंस अपने अंदाज में बधाई भी दे रहे हैं।We just got a tease for Damien Priest vs. Sheamus.I need this for Summerslam.#WWERaw pic.twitter.com/1mOLZG6Kee— Pro Wrestling Finesse (@ProWFinesse) July 13, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!