26 जनवरी को होगा WWE इंडिया का खास इवेंट, भारतीय मूल के कई दिग्गज सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा

जिंदर महल
जिंदर महल

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा की SK रेसलिंग की पहली रिपोर्ट में ये बात कही गई थी कि WWE अब सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर NXT इंडिया का पहला शो करने वाली है। इसको WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल नाम दिया गया है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हाल

WWE का बड़ा शो 26 जनवरी को होगा

सोनी स्पोर्ट्स ने अब ट्विटर एकाउंट पर इस प्लान को कंफर्म कर दिया है। यहां आने वाले इस WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल को एडवर्टाइज किया गया है। 26 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा। इस दिन में भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। SK रेसलिंग ने भी अपनी रिपोर्ट में सूत्रों द्वारा इस इवेंट की तारीख बताई थी।

Ad

WWE प्रोडक्शन ने इस शो के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ जो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है उसी के अनुसार ये शो होगा। WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल का ये शो WWE नेटवर्क और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंस

इस शो में भारत के भी कुछ बेस्ट इन रिंग टैलेंट्स नजर आएंगे। इस इवेंट में कौन से सुपरस्टार्स मुकाबला करेंगे इसकी लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। लेकिन सोनी स्पोर्ट्स ने अपनी पोस्ट में ये संकेत दे दिए है कि कुछ सुपरस्टार्स इसमें शामिल रहेंगे। जिंदर महल, इंडस शेर, द सिंह ब्रदर्स और कविता देवी भी इस शो के लिए एडवर्टाइज किए गए है। इस बड़े शो में ये सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं।

ये शो काफी शानदार होने वाला है। इसके लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारतीय बड़े सुपरस्टार्स तो इसमें हिस्सा लेंगे ही लेकिन और भी बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट अभी आनी बाकि है। गणतंत्र दिवस के दिन फैंस के लिए य़े शो आयोजित किया गया है। इस दिन वैसे भी भारत में धूम होती है। इस इवेंट को देखकर और भी फैंस को मजा आ जाएगा। फिलहाल फैंस इसमें हिस्सा लेने वाले पूरे सुपरस्टार्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय फैंस के लिए भी ये बड़ी बात है। सभी लोग इस चीज का इंतजार कर रहे थे। ये WWE द्वारा भारत के लिए एक अच्छी पहल है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications