WWE ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें WWE सुपरस्टार्स भारतीय फैंस को हाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 29 मार्च 2021 को भारत में हर कोई होली का त्योहार मना रहा है। होली एक रंगों का त्योहार है और इसे काफी धूम-धाम से मनाया भी जाता है। आपको बता दें कि WWE को भारत में काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से कई बार WWE ने भारत में इवेंट भी कराए हैं, तो बहुत सारे सुपरस्टार्स भारत दौरे पर भी आ चुके हैं। जो भी सुपरस्टार भारत आता है उन्हें काफी प्यार भी मिलता है। ये भी पढ़ें: 5 भारतीय रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहेWWE सुपरस्टार्स ने भारतीय फैंस को होली की शुभकामनाएं दीपूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस ने कहा, "मैं सभी भारतीय फैंस और उनके परिवार को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं। आशा करता हूं कि हर बार की तरह इस बार भी आपके लिए ये त्यौहार रंगों से भरा होगा।"मौजूदा WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने कहा, "मैं भारत में WWE फैंस को होली की बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि ये दिन और आने वाले पूरा साल आपके लिए सुखद रहे। वहीं मेरे लिए तो ये साल सुखद ही रहने वाला है।"WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज ने कहा, "भारत के लोगों कैसे हैं आप सब, मैं आपको रंगों से भरे होली के त्यौहार की शुभकामनाएं देता हूं।"ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी कीड्रू मैकइंटायर ने बधाई देते हुए कहा, "मैं आपको और आपके सभी सगे संबंधियों को होली के त्यौहार की शुभकामना देता हूं। मज़ा कीजिए और सुरक्षित भी रहिए।"SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स ने कहा, "नमस्ते भारत के लोगों, आपको होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं।"#India, the Charismatic Enigma @JEFFHARDYBRAND wishes you a Happy & Colorful #Holi! Play safe, stay safe. #WWEonSonyIndia pic.twitter.com/QFjBpTZQlw— WWE India (@WWEIndia) March 28, 2021जैफ हार्डी ने कहा, "आप सभी को होली का पर्व मुबारक हो। ध्यान रहे, रंगों के मज़े लीजिए और सुरक्षित रहिए।"WWE Raw विमेंस चैंपियन असुका ने मस्ती भरे अंदाज कहा, "मेरी तरफ से सभी को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं।"ये भी पढ़ें: ट्विटर पर इन गिनी चुनी भारतीय हस्तियों को फॉलो करते हें पॉल हेमनWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।