साल 2020 खत्म होने वाला है। WWE के लिए ये साल काफी कठिन रहा है। लेकिन कई WWE सुपरस्टार्स ने प्रभावित भी किया है। कुछ दिन बाद नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। सभी WWE सुपरस्टार्स चाहते हैं कि नए साल में कुछ अच्छा हो। ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासाWWE सुपरस्टार्स का रेज्योलूशनWWE सुपरस्टार्स का नए साल का रेज्योलूशन क्या है ये सभी जानना चाहते हैं। बेली का कहना है कि वो साल 2021 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने पास लाकर रहेंगी। पॉल हेमन का कहना है कि जिन सवालों का जवाब वो इस साल नहीं दे पाए अगले साल देंगे। वहीं जॉन मॉरिसन का कहना है कि वो साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। बियांका ब्लेयर ने कहा कि उनका कोई रेज्योलुशन नहीं है क्योंकि वो इस चीज पर भरोसा नहीं करती हैं।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणी.@DMcIntyreWWE, @SashaBanksWWE, @BillieKayWWE and more look forward to 2021 with their New Year’s Resolutions. 👀 #WWEPopQuestion pic.twitter.com/vgMqh4r84W— WWE (@WWE) December 29, 2020शार्लेट फ्लेयर का कहना है कि साल 2020 से बेहतर वो साल 2021 में करेंगी।सिजेरो भी पूरी दुनिया में अगले साल जाना चाहते हैं। कार्मेला का कहना है कि वो शैम्पेन ज्यादा पिएंगी। एमवीपी कहा कहना है कि साल 2021 में हमेशा की तरह उनका बिजनेस रहेगा। ड्रू मैकइंटायर ने भी अपना गियर बदलने की बात कही है। लाना ने भी कह दिया हैं कि साल 2021 में उन्हें चैंपियन बनना है। केविन ओवेंस ने हालांकि कोई जवाब खास नहीं दिया। बिली के कहना है कि साल 2021 उनका रहेगा। जे उसो का कहना है कि वो काफी ज्यादा काम अगले साल करेंगे।रिक फ्लेयर का कहना है कि उनकी उम्र के हिसाब से अब कुछ करने के लिए नहीं बचा है। साशा बैंक्स का कहना है कि वो कंपनी का सीईओ बनना चाहती हैं।इसके अलावा भी कई सुपरस्टार्स ने कई मजेदार बातें कही है। आप सभी को ये सुनकर काफी मजा आएगा। WWE सुपरस्टार्स नए सा में शानदार तरीके सा प्रवेश करना चाहते हैं और अगले साल काफी सफलता हासिल करना चाहते हैं। कोविड के कारण कई सुपरस्टार्स के लिए ये साल अच्छा रहा तो कई के लिए शानदार रहा है। कई नए सुपरस्टार्स इस बार कंपनी में उभर कर आए हैं। अब देखने वाली बात होगी की अगले साल किन सुपरस्टार्स का रहता है।ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया