WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे विमेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE

WWE का Survivor Series पीपीवी अब करीब है और हर कोई इस इवेंट के लिए उत्साहित है। ये WWE के बड़े इवेंट्स में से एक है। साथ ही 2020 के Survivor Series पीपीवी में अंडरटेकर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा चैंपियन vs चैंपियन मैच देखने को मिलेगा। हर साल की तरह एलिमिनेशन टैग टीम मैच भी होंगे।

Raw रोस्टर के सुपरस्टार का सामना SmackDown के सुपरस्टार्स से होने वाला है। हर साल मेंस एलिमिनेशन टैग टीम मैच के अलावा विमेंस डिवीजन का मैच भी देखने को मिलता है। इस साल भी Raw विमेंस डिवीजन की सुपरस्टार्स SmackDown की विमेंस सुपरस्टार्स से भिड़ने वाली हैं। टीम Raw में शायना बैजलर, नाया जैक्स, पेयटन रॉयस, लेसी इवांस और लाना शामिल है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

इसके अलावा टीम SmackDown में बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन और रूबी रायट शामिल है। साथ ही अन्य नामों की घोषणा जल्द ही देखने को मिल जाएगी। खैर, पिछले कुछ सालों से विमेंस डिवीजन के एलिमिनेशन टैग टीम मैच रोचक रहे हैं। इस वजह से Survivor Series में होने वाले इस मुकाबले से भी काफी उम्मीदें होगी।

हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किस तरीके से Survivor Series के इस मुकाबले का अंत हो सकता है। इसलिए हम इस मुकाबले के संभावित अंत के बारे में बात करेंगे।

5- बियांका ब्लेयर Survivor Series में टीम SmackDown को जीत दिलाएं

Survivor Series के लिए SmackDown की विमेंस टीम की मुख्य ताकत बियांका ब्लेयर है। इस समय किसी के लिए भी उन्हें रोक पाना मुश्किल है। ब्लेयर ने मेन रोस्टर पर अबतक अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।

ऐसे में वो टीम SmackDown को अपने दम पर जीत दिलाते हुए नजर आ सकती हैं। खबरों के अनुसार WWE उन्हें जबरदस्त पुश देना चाहता है। ऐसे में इसकी शुरुआत Survivor Series से देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर के मैच का अंत हो सकता है

4- नाया जैक्स और शायना बैजलर मिलकर टीम SmackDown को आसानी से हरा दें

नाया जैक्स और शायना बैजलर की जोड़ी को रोकना इस समय काफी ज्यादा मुश्किल है। दोनों ही सुपरस्टार्स पिछले कुछ समय से Raw रोस्टर की विमेंस स्टार्स पर भारी पड़ रही हैं। उनका तालमेल अच्छा है।

साथ ही वो Survivor Series में टीम Raw की मुख्य ताकत है। ऐसे में वो अपने ब्रांड को आसानी से ब्लू ब्रांड पर जीत दिलाते हुए भी नजर आ सकते हैं। इस चीज़ के काफी ज्यादा चांस है।

3- लिव मॉर्गन को अपने करियर की सबसे अहम जीत मिलें

लिव मॉर्गन को हर एक फैन सफल होते देखना चाहता है। इस सुपरस्टार के पास बढ़िया लुक, माइक और रेसलिंग स्किल्स है। इसके बावजूद WWE उन्हें सही तरह से बुक नहीं कर रहा है।

कुछ समय पहले उनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला था लेकिन WWE ने उन्हें फिर रूबी रायट के साथ टैग टीम में डाल दिया। टीम SmackDown में ज्यादा अच्छे विकल्प नहीं है और ऐसे में लिव मॉर्गन को अपने WWE करियर की सबसे बड़ी जीत Survivor Series में मिल सकती हैं।

2- पेयटन रॉयस को सिंगल्स स्टार के रूप में पहली महत्वपूर्ण सफलता मिलें

बिली के और पेयटन रॉयस सालों से एक साथ नजर आ रही थीं। लेकिन 2020 में मध्य में उन्हें अलग कर दिया गया। इस समय दोनों अलग-अलग ब्रांड पर मौजूद है।

महीनों पहले खबरें सामने आयी थी कि विंस मैकमैहन, पेयटन रॉयस को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें अलग किया गया था। साथ ही अंतिम समय में उन्हें मैच में डाला गया है और वो टीम Raw को बड़ी जीत दिलाकर सबको शॉक कर सकती हैं।

1- लाना टीम Raw को अकेले दम पर जीत दिलाएं

पिछले कुछ समय से WWE लाना को पूरी तरह से लूजर की तरह दिखा रहा है। लगातार 9 हफ्ते से उन्हें टेबल पर पटका जा रहा है। इसने उन्हें हील से बेबीफेस बनने में काफी मदद की है। लाना को इसका फल Survivor Series में देखने को मिल सकता है।

वो अंत तक टिककर अपने ब्रांड को बड़ी जीत दिला सकती हैं। इस चीज़ के काफी ज्यादा चांस है। अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

Quick Links