WWE ने अंडरटेकर के बड़े सैगमेंट का ऐलान किया?

Enter caption

इस साल WWE सर्वाइवर सीरीज का स्पेशल शो होने वाला है। 30 साल पहले इसी इवेंट में अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। इस बार सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होगा। WWE ने हाल ही में अंडरटेकर के लिए बड़ा ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहती हैं और 2 जो किसी हाल में वापसी नहीं करना चाहती

अंडरटेकर को लेकर बड़ी खबर

अंडरटेकर को लेकर अब WWE ने एक और चीज टीज की है। WWE ने ट्वीट किया है जिसमें जैफ हार्डी और एलेक्सा ब्लिस है।इसमें दोनों ने अंडरटेकर का ड्रेस पहना हुआ है। यानि की अब एलेक्सा ब्लिस के साथ अंडरटेकर का कोई ना कोई सैगमेंट होगा। ये गुरूवार को हो सकता है।

यहां से एक बात लग रही है कि सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का जो सैगमेंट होगा उसमें एलेक्सा ब्लिस भी रह सकती हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। तीन दशक तक अंडरटेकर ने अपना जलवा कायम रखा है। अंतिम बार रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर नजर आए थे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका मैच हुआ था। इस बोनयार्ड मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी।

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहती हैं और 2 जो किसी हाल में वापसी नहीं करना चाहती

रेसलमेनिया 36 के बाद अंडरटेकर द लास्ट राइड का स्पेशल शो दिखाया गया था। यहां अंडरटेकर ने अपने जीवन के कई घटनाओं के बारे में बताया। इसके अंतिम एपिसोड में अंडरटेकर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब सर्वाइवर सीरीज को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित है। WWE ने ये बात कह दी है कि सर्वाइवर सीरीज में द अंडरटेकर रहेंगे। फेयरवेल उनका होगा। WWE में जब भी ऐसा होता है तो सभी को पता है आगे क्या होता है। क्या पता यहां से अंडरटेकर की कोई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। एलेक्सा ब्लिस का नाम सुनते ही अब जेहन में द फीन्ड का नाम आ जाता है।

हाल ही में खबर भी आई थी कि द फीन्ड और अंडरटेकर के बीच कंफ्रंट हो सकता है। ये बात द फीन्ड ने भी ट्वीट कर कहा था। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार का ये इवेंट खास होने वाला है। अंडरटेकर को लेकर जब से WWE ने ऐलान किया है तब से फैंस काफी उत्साहित इस इवेंट को लेकर हो गए है। अब देखना होगा कि आगे क्या इस कहानी में नया मोड़ आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स और वो किन बॉलीवुड फिल्मों में अपने रोल से तहलका मचा सकते थे