WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 19 अक्टूबर 2018 

Enter caption

Ad

Raw में शील्ड के टूटने की तारीख सामने आई?

WWE रॉ में पिछले कई हफ्तों से शील्ड के लिए जो स्टोरीलाइन चल रही है, उससे फैंस को ये लग रहा है कि अब ज्यादा दिन तक शील्ड एक नहीं रहेगी। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक ही पेज पर चल रहे है। लेकिन डीन एंब्रोज का रास्ता अलग ही दिख रहा है। कई मौकों पर डीन एंब्रोज ने विलन बनने की चेतावनी दे दी है।स्पोर्ट्स डेली ने इस बात पर अपडेट दिया है कि शील्ड कब तक एक रहेगी। यानि की अंतिम बार कब ये एक दिखाई देंगे। इस सवाल का जवाब ये है कि अभी शील्ड को अलग करने का WWE का कोई इरादा नहीं है।पिछले कई महीनों से शील्ड एक फीचर के तौर पर RAW में काम कर रही है। समरस्लैम के बाद शील्ड का रीयूनियन हुआ था। ब्रॉन स्ट्रोमैन अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने वाले थे लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने बचा लिया। तब जाकर ये तीनों एक हुए थे।


ब्रॉक लैसनर को छोड़कर पॉल हेमन ने इस सुपरस्टार को पेश किया ऑफर

ब्रॉक लैसनर के wwe फ्यूचर के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा रहा है। वो UFC में जाएंगे तो फिर WWE में आना काफी मुश्किल है। लेकिन अब पॉल हेमन के फ्यूचर को लेकर सवाल खड़़े होने लग गए है।इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। एक बड़े सुपरस्टार ने ये खुलासा किया कि वो हाल ही में हेमन से मिले। जहां उन्हें एडवोकेट के लिए ऑफर किया गया। वो कोई और नहीं बल्कि NBA सुपरस्टार इनेस कैंटर हैं कैंटर ने इस बात का खुलासा किया कि WWE के साथ उनकी बातचीत हुई थी। लेकिन उऩका कहना था कि वो अगले 10 साल तक बॉस्केटबॉल में ही रहेंगे।


फॉक्स नेटवर्क में जाने के बाद SmackDown में होगा बहुत बड़ा बदलाव

WWE और विंस मैकमैहन ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कई फॉर्मूले अपनाकर काफी इस पर काम किया और आगे ले गए है। लेकिन ये सब अब बदल सकता है। ब्लू ब्रांड स्मैकडाउन साल 2019 में फॉक्स की तरफ चली जाएगी। SmackDown के फॉक्स नेटवर्क में जाने से WWE सुपरस्टार्स के शिड्यूल में भी इसके बाद भारी बदलाव होगा।WWE ने पांच साल के लिए बहुत बड़ी डील $205 मिलियन की फॉक्स के साथ साइन की है।इस साल की शुरूआत में ये साइन की गई थी। अब ये शो फ्राइडे नाइट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 4 अक्टूबर 2019 से ये होगा। जिसमें स्मैकडाउन के बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंंगे। इसके अलावा इसमें नए पीपीवी जैसे ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल और सुपर शो डाउन भी शामिल होंगे।रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के अनुसार फॉक्स ये चाहता है कि स्मैकडाउन में कॉमेडिक रूटीन नहीं होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स एलिमेंट यहां होना चाहिए। रॉ और स्मैकडाउन दोनों कॉमेडिक रूटीन के कारण ही प्रसिद्ध हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फॉक्स चाहता है कि कई प्रोग्राम में वो क्रास प्रमोट भी होगा। जिसमें स्मैकडाउन भी शामिल होगा। इसके मुताबिक WWE के सुपरस्टार्स को अन्य स्पोर्ट्स भी प्रमोट करना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications