WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 7 सितंबर 2017

Ankit

गोल्डबर्ग की स्ट्रीक तोड़ने वाली असुका के लिए ट्रिपल एच ने बनाया मास्टर प्लान

NXT की विमेंस चैंपियन असुका ने 523 दिनों तक खिताब को अपने पास रखा। हालांकि अब असुका ने NXT को छोड़ दिया है। असुका के रहते हुए कोई भी विमेन रैसलर इस खिताब पर नजर नहीं डाल पाई थी। असुका को कॉलरबोन में चोट आई थी जिसके बाद उन्होंने NXT से बाहर जाने का फैसला किया। अब असुका WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाली है।


No Mercy पीपीवी के बाद रोमन रेंस के करियर में आएगा बड़ा बदलाव

करीब ढाई साल से कंपनी रोमन रेंस को शो की कमान देने से पीछे हटते रही है। WWE ने पुरे PG एरा में जॉन सीना का साथ दिया। चाहे दर्शकों ने उनका कितना ही विरोध क्यों नहीं किया, कंपनी ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। ऐसे में उन्हें रोमन रेंस के सामने क्यों खड़ा किया गया, ताकि उन्हें "बू" करने वाले उनका समर्थन करें।


अगले हफ्ते विंस मैकमैहन के Smackdown Live में आने की वजह सामने आई

इस हफ्ते स्मैकडाउन के अंत में ये खुलासा किया गया की अगले हफ्ते स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन आएंगे। पूर्व यूएस चैंपियन केविन ओवंस और शेन मैकमैहन के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए वो यहां पर आएंगे। हालांकि कल विंस मैकमैहन के कहने पर डेनियल ब्रायन ने शेन मैकमैहन को सस्पेंड कर दिया है।


विंस मैकमैहन के लिए बुरी खबर, Raw के मेन इवेंट में बड़ा मैच होने के बावजूद व्यूवरशिप में आई भारी कमी

शोबज डेली ने रॉ के आंकडें उजागर किए है। लेकिन इन आंकड़ों से विंस मैकमैहन एक बार फिर निराश हो जाएंगे। यानि की WWE यूनिवर्स को फिर से झटका लगा है। इस बार भी रॉ की व्यूवरशिप में भारी कमी आई है। जबकि इस हफ्ते रॉ में ब्रॉन स्ट्रोमैन और बिग शो का शानदार केज मैच था।


"जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स इस समय WWE में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं"

द रॉक ने हाल ही में ट्विटर के जरिए सिंह ब्रदर्स से बातचीत की और साथ WWE चैंपियन जिंदर महल की जमकर तारीफ की। जिंदर महल इस समय स्मैकडाउन के टॉप सुपरस्टार्स में शामिल है।


WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने डीमन अवतार के बारे में बताया

बैलर ने बताया कि उनका असली प्लान डीमन के लिए ये था कि फैंस उनके किरदार को नापसंद करे और उनसे डरे। लेकिन सब कुछ उलटा हो गया फैंस ने इस डीमन अवतार को काफी पसंद किया। समरस्लैम 2016 में डीमन किंग को WWE के मेन रोस्टर में फिन बैलर पहली बार लेकर आए । डीमन किंग की शानदार एंट्री को WWE यूनिवर्स द्वारा काफी पसंद किया गया।


Hell in a Cell में होने वाले चैंपियनशिप मैच में हो सकता है बदलाव

8 अक्टूबर 2017 को एक बार फिर से चैंपियन जिंदर महल अपनी चैंपियनशिप को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ स्मैकडाउन के एक्सक्लूसिव पीपीवी हैल इन ए सैल में डिफेंड करने वाले हैं। Wrestling Inc के मुताबिक WWE ऑफिशियल्स द्वारा हैल इन ए सैल मैच के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है।