WWE Saturday Night's Main Event में घायल हुए चैंपियन को लेकर अहम अपडेट, फैंस की चिंता हुई खत्म?

WWE सुपरस्टार को क्या लगी है चोट उससे जुड़ी जानकारी आई सामने (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार को क्या लगी है चोट उससे जुड़ी जानकारी आई सामने (Photos: WWE.com)

Liv Morgan health update: WWE Saturday Night's Main Event में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने अपनी चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड और रिटेन किया। इस मैच के दौरान वह 203 दिन चैंपियन रह चुकी थीं। मैच के बीच में ऐसा पल भी आया, जहां लगा कि शायद द जजमेंट डे मेंबर चोटिल हो गई हैं। अब उनकी सेहत को लेकर एक रिपोर्ट में खबर आई है, जो फैंस के लिए जरूरी है।

Ad

इयो स्काई ने मैच के दौरान लिव पर नी स्ट्राइक कर दी थी। यह सीधे द मिरेकल किड के चेहरे पर जा लगी थी। इसके चलते वो घायल हो गई थीं और उनकी नाक से खून निकलने लगा था। 19 अगस्त 2024 के बाद सीधे Saturday Night's Main Event 2024 में कमेंट्री करते दिखाई दिए पैट मैकेफी ने भी दावा किया कि लिव को नाक में चोट लग गई है। इससे उलट PWinsider ने खबर दी है कि लिव को नाक में कोई चोट नहीं आई है और वह मैच के बाद बेहद अच्छा महसूस कर रही थीं। इसने कई फैंस की चिंता को खत्म कर दिया होगा।

Ad

लिव ने मैच के दौरान कोई भी मुश्किल नहीं दिखाई और अपने विरोधी को कड़ी टक्कर दी। इयो स्काई और लिव WWE Survivor Series 2024 में हुए विमेंस WarGames मैच का हिस्सा थीं जहां दोनों की टीम्स अलग थीं। इयो ने इस मैच के दौरान केज के ऊपर से मूनसॉल्ट हिट किया था, जो फैंस को याद है। इसमें इयो की टीम जीत गई थी। अब इयो के खिलाफ जीत के बाद देखना होगा कि लिव मॉर्गन की स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है।

WWE Saturday Night's Main Event 2024 में लिव मॉर्गन के अगले विरोधी की मिली झलक

लिव मॉर्गन ने जब इयो स्काई के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड तथा रिटेन कर लिया, तो उन्हें राकेल रॉड्रिगेज़ और डॉमिनिक मिस्टीरियो का साथ मिला। जब द मिरेकल किड बैकस्टेज वापसी करने लगीं, तो उसी समय रिया रिप्ली का थीम सॉन्ग बज उठा था। उन्होंने आकर चैंपियन का सामना किया। WWE SummerSlam 2024 और Bad Blood 2024 में लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच में हराया हुआ है। वहीं Survivor Series 2024 में हुए WarGames मैच के दौरान रिया ने लिव को पिन करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications