इस हफ्ते WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) में दिग्गज ऐज (Edge) ने पहले नंबर पर एंट्री की और मैच को जीता लिया। WWE दिग्गज ऐज (Edge) ने 29 सुपरस्टार्स के खिलाफ रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच जीतने के लिए जंग लड़ी और अंत में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) को एलिमिनेट कर जीत हासिल की। ऐज के करियर में ये दूसरी बार था जब उन्होंने रॉयल रंबल (Royal Rumble) को जीता है इससे पहले साल 2010 में ऐज (Edge) ने ये कारनामा किया था। अब ऐज (Edge) के पास मौका है कि वो WWE चैंपियनशिप या फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए जा सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble में रोमन रेंस के मैच में रेफरी से हुई बहुत बड़ी गलती, फेमस सुपरस्टार के साथ हुई चीटिंग?अब WrestleMania में कुछ महीने बचे और ऐज को अपने लिए विरोधी चुनना है। अब WWE सुपरस्टार ऐज SmackDown में आने वाले हैं और अनुमान यहीं लगाया जा रहा है कि ऐज ग्रैंड स्टेज के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करने वाले हैं। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि दोनों की बवाल हो सकता है। 2021 Men's Royal Rumble winner @EdgeRatedR returns to the brand he ruled for many years!📺: #SmackDown, Friday 8e/7c on FOX pic.twitter.com/Mk7y1bFWXs— WWE on FOX (@WWEonFOX) February 2, 2021ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा थाऐज के पास तीन विरोधी है जिसने खिलाफ वो WrestleMania 37 के लिए लड़ सकते हैं। सबसे पहले WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर, WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और WWE NXT चैंपियन फिन बैलर। साल 2011 में ऐज को चोट के कारण अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था और लगभग 10 साल बाद फिर से ऐज टाइटल पिक्चर की स्टोरीलाइन में आए हैं। ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं Poignant words from @EdgeRatedR...There IS a major target on #WWEChampion @DMcIntyreWWE, and @WWESheamus just proved it! #WWERaw pic.twitter.com/D9VPblY7R5— WWE (@WWE) February 2, 2021WWE Royal Rumble में ऐज ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया Royal Rumble इतिहास में ऐज दूसरे सुपरस्टार हैं जिन्होंने पहले स्थान पर एंट्री की और विजेता बने। इससे पहले साल 1995 में शॉन माइकल्स ने ये कारनामा किया था। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आते हुए रे मिस्टीरियो भी जीत चुके हैं। अब देखना होगा कि SmackDown में जब ऐज आते हैं तो रोमन रेंस के साथ किस तरह की स्टोरीलाइन बनती है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।