रेसलमेनिया 37 (WrestleMania 37) से पहले WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में द फीन्ड (The Fiend) और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) का आमना-सामना होने की उम्मीद थी। हालांकि, रेड ब्रांड के इस एपिसोड के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स नजर भी नहीं आए थे और फैंस को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। आपको बता दें, WrestleMania में होने जा रहे रैंडी ऑर्टन vs द फीन्ड के मैच को लेकर रहस्य बरकरार है और कोई नहीं जानता है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने जा रहे मैच में क्या होने जा रहा है।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WrestleMania 37 में WWE ने एजे स्टाइल्स को बड़े मैच का हिस्सा न बनाकर अच्छा काम किया हैIt's on at #WrestleMania!@RandyOrton vs. #TheFiend pic.twitter.com/kzp0Z8FmVN— WWE (@WWE) March 23, 2021WWE ने शायद जानबूझकर इन दोनों सुपरस्टार्स को Raw के एपिसोड से दूर रखा ताकि शोज ऑफ शोज में होने जा रहे मैच के लिए फैंस उत्साहित रह सके। इस आर्टिकल में हम रैंडी ऑर्टन vs द फीन्ड के बीच WrestleMania 37 में होने जा रहे मैच के 5 संभावित अंत का जिक्र करने वाले हैं।5- WWE WrestleMania 37 में द फीन्ड को क्लीन तरीके से हराएंगे रैंडी ऑर्टन?I hope you have a super happy b-day Randy Bo Banders pic.twitter.com/MaXaslGt8H— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) April 1, 2020WrestleMania एक शो होता है जहां अधिकतर बेबीफेस सुपरस्टार्स का बोल-बाला होता है। हालांकि, द फीन्ड, ड्रू मैकइंटायर की तरह पूर्ण रूप से बेबीफेस नही हैं और रैंडी ऑर्टन एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें अभी तक उनके द्वारा किये गए बुर कर्मो का फल नहीं मिला। संभव है कि इस साल शोज ऑफ शोज में भी ऑर्टन चतुराई दिखाते हुए इस चीज से बच सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड से सामने आईवैसे भी, ऑर्टन में किसी भी जगह से RKO देने की अद्भुत क्षमता मौजूद है इसलिए संभावना है कि वह मैच के दौरान फीन्ड को कई RKO देने के बाद उन्हें पिन करते हुए क्लीन तरीके से हरा सकते हैं। इस स्थिति में फीन्ड के साथ उनका फ्यूड आगे भी जारी रह सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।