रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 के दूसरे दिन WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली(The Great Khali) भी नजर आए। कई दिनों बाद WWE में खली का आना सभी के लिए खुशी की बात है। रिडल(Riddle) के साथ द ग्रेट खली ने बातचीत की। रिडल ने काफी कुछ खली को कहा लेकिन अंत में खली ने हिंदी में बोलकर उन्हें डराया। हाल ही में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया है।ये भी पढ़ें:-द फीन्ड को WrestleMania में उनके साथी ने दिया 'धोखा', WWE दिग्गज ने 3 डीडीटी और 1 RKO मारकर किया धराशाईThis trio is what dreams are made of. ❤️ #WrestleMania @SuperKingofBros @TherealRVD @g8khali pic.twitter.com/rfECmSkTyw— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 12, 2021WWE दिग्गज द ग्रेट खली को देखकर खुश हुए फैंंसWWE में द ग्रेट खली का बहुत बडा़ नाम है और इसी वजह से इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। ये खबर सुनकर पूरे भारत में जश्न का माहौल हो गया था। 6 अप्रैल को उन्हें हॉल ऑफ फेम से इंडक्ट किया गया था। मेगा इवेंट में द ग्रेट खली नजर आएंगे ये किसी ने नहीं सोचा था। बैकस्टेज वो नजर आए और काफी शानदार लग रहे थे।ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 के पहले दिन हुए बवाल और मेन इवेंट में ऐतिहासिक मैच के बाद WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएंअपने पूर्व मैनेजर के साथ इस बार द ग्रेट खली नजर आए। रिडल ने खली से काफी बात करने की कोशिश की और सवाल भी पूछे। खली ने पहले तो उन्हें कुछ नहीं कहा और अंत में रिडल को उन्होंने संदेश देकर डरा दिया। खली ने रिडल हमारे बारे में नहीं बल्कि अपने गेम के बारे में ही सोचने की बात कही। इस दौरान RVD भी नजर आए क्योंकि उन्हें भी इस बार हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में बारिश ने डाला खलल, फेमस सुपरस्टार के छलके आंसू, दिग्गज को पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा'द ग्रेट खली इस बार सूट में नजर आए और उनका बैकस्टेज में नजर आना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। कई सालों बाद WWE बैकस्टेज में द ग्रेट खली नजर आए। इस बार WWE ने हॉल ऑफ फेम में जब उन्हें शामिल किया तो ये भी बड़ा सरप्राइज था। फिलहाल WWE ने द ग्रेट खली को बैकस्टेज दिखाकर भारतीय फैंस को बड़ी खुशी दी है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।