WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) का अपना अलग इतिहास रहा है, जिसमें साल दर साल आइकॉनिक मोमेंट्स देखे जाते रहे हैं। दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी से लेकर ऐतिहासिक जीत Wrestlemania के शोज़ को यादगार बनाती हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि इस जीवन में हर चीज के 2 पहलू होते हैं।Wrestlemania के भी 2 पहलू रहे हैं, एक तरफ जहां इसमें कई दिलचस्प और यादगार चीजें होती आइ हैं, वहीं WWE के कुछ सबसे विवादास्पद मोमेंट्स भी इसी शो में घटित हुए हैं। चौंकाने वाली हार से लेकर चौंकाने वाले हील टर्न, ऐसी कई अप्रत्याशित चीजें Wrestlemania में होती रही हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania में अपना पहला मैच हार गए थेWrestlemania का इतिहास साढ़े तीन दशकों से भी पुराना है और इसमें ऐसी कई घटनाएं घटी हैं जो बड़े विवाद का कारण बनीं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले लम्हों के बारे में।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania 37 के बाद रिटायर हो सकते हैंशिंस्के माकामुरा का हील टर्न - WWE Wrestlemania 342018: Really loved this moment, Shinsuke Nakamura winning was Great, too bad they ruined him at Wrestlemania 34 with that awful heel turn and he was never the same afterwards. pic.twitter.com/zciuM21P0x— Claude (@ClaudeTheViking) December 18, 2020शिंस्के नाकामुरा पिछले करीब 2 दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। एक समय पर वो NJPW के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे, जहां वो 3 बार IWGP हैवीवेट चैंपियन भी रहे हैं। साल 2016 में उनकी NXT में एंट्री हुई, जहां उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त हो रही थी।वहीं Wrestlemania 33 के बाद हुए मेन रोस्टर डेब्यू के पश्चात उन्हें बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा था। नाकामुरा 2018 Royal Rumble विनर बने और Wrestlemania 34 के लिए WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को चैलेंज किया और उस मैच में उन्हें हार मिली थी।Both wwe female and male royal rumble winners plus the japenese lose at mania that sucks but a sick heel turn by Shinsuke Nakamura #WrestleMania34 #BigEasy— 𝓢𝓹𝓪𝓻𝓽𝓪𝓷𝓑𝓵𝓸𝓸𝓭𝓮𝓭𝓡𝓮𝓭𝓦𝓲𝓷𝓰𝓼𝓕𝓪𝓷 (@SpblR3dWingsFan) April 9, 2018नाकामुरा उस समय बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने स्टाइल्स को लो-ब्लो देकर अपने WWE करियर में पहली बार हील टर्न लिया। WWE के इस फैसले की खूब आलोचना की गई, इस हील टर्न के बाद उनकी स्टाइल्स के खिलाफ स्टोरीलाइन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे लंबे मैचWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।