WWE Wrestlemania के इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले लम्हे

WWE के सबसे विवादास्पद लम्हे
WWE के सबसे विवादास्पद लम्हे

WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) का अपना अलग इतिहास रहा है, जिसमें साल दर साल आइकॉनिक मोमेंट्स देखे जाते रहे हैं। दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी से लेकर ऐतिहासिक जीत Wrestlemania के शोज़ को यादगार बनाती हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि इस जीवन में हर चीज के 2 पहलू होते हैं।

Wrestlemania के भी 2 पहलू रहे हैं, एक तरफ जहां इसमें कई दिलचस्प और यादगार चीजें होती आइ हैं, वहीं WWE के कुछ सबसे विवादास्पद मोमेंट्स भी इसी शो में घटित हुए हैं। चौंकाने वाली हार से लेकर चौंकाने वाले हील टर्न, ऐसी कई अप्रत्याशित चीजें Wrestlemania में होती रही हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania में अपना पहला मैच हार गए थे

Wrestlemania का इतिहास साढ़े तीन दशकों से भी पुराना है और इसमें ऐसी कई घटनाएं घटी हैं जो बड़े विवाद का कारण बनीं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले लम्हों के बारे में।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania 37 के बाद रिटायर हो सकते हैं

शिंस्के माकामुरा का हील टर्न - WWE Wrestlemania 34

शिंस्के नाकामुरा पिछले करीब 2 दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। एक समय पर वो NJPW के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे, जहां वो 3 बार IWGP हैवीवेट चैंपियन भी रहे हैं। साल 2016 में उनकी NXT में एंट्री हुई, जहां उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त हो रही थी।

वहीं Wrestlemania 33 के बाद हुए मेन रोस्टर डेब्यू के पश्चात उन्हें बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा था। नाकामुरा 2018 Royal Rumble विनर बने और Wrestlemania 34 के लिए WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को चैलेंज किया और उस मैच में उन्हें हार मिली थी।

नाकामुरा उस समय बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने स्टाइल्स को लो-ब्लो देकर अपने WWE करियर में पहली बार हील टर्न लिया। WWE के इस फैसले की खूब आलोचना की गई, इस हील टर्न के बाद उनकी स्टाइल्स के खिलाफ स्टोरीलाइन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे लंबे मैच

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

द रॉक बने जॉन सीना की हार की वजह - WWE Wrestlemania 27

द रॉक बॉटम
द रॉक बॉटम

साल 2011 में WWE Wrestlemania 27 से कुछ महीने पहले ही द रॉक को शो का होस्ट नियुक्त किया गया था। इस दौरान उनकी जॉन सीना से दुश्मनी भी शुरू हुई, दोनों ने एक-दूसरे को कन्फ्रंट भी किया, लेकिन Wrestlemania में सीना का मैच अंत में द मिज़ से हुआ।

Wrestlemania 27 के मेन इवेंट में द रॉक ने सभी को चौंकाते हुए मिज़ को जीतने में मदद की थी, ये एक ऐसा लम्हा रहा, जिसपर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे। हालांकि अगले Wrestlemania में रॉक vs सीना मैच हुआ, लेकिन साल 2011 के इस पल को वो कभी नहीं भुला पाएंगे।

हल्क होगन को मिला सरप्राइज़ चैंपियनशिप मैच - WWE Wrestlemania 9

youtube-cover

WWE Wrestlemania 9 को उसके मेन इवेंट के लिए सबसे ज्यादा पहचान मिली। साल 1993 के Wrestlemania के मेन इवेंट की गिनती WWE इतिहास के सबसे खराब मैचों में की जाती है, जिसमें मिस्टर फूजी की मदद से योकोजूना, ब्रेट हार्ट को हराकर नए चैंपियन बने थे।

स्थिति और भी खराब तब हो गई जब हल्क होगन ने योकोजूना को तुरंत चैलेंज किया और उनपर जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रो रेसलिंग फैंस आज भी इस मेन इवेंट मैच की खूब आलोचना करते हैं।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का हील टर्न - WWE Wrestlemania 17

स्टीव ऑस्टिन का हील टर्न
स्टीव ऑस्टिन का हील टर्न

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की गिनती WWE इतिहास के उन बेबीफेस सुपरस्टार्स में की जाती है, जिनके हील टर्न लेने की कभी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। ऑस्टिन को रिटायरमेंट लिए डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है, अगर आज उन्हें इतना जबरदस्त रिस्पांस मिलता है तो सोचिए एटीट्यूड एरा में क्राउड का रिस्पांस कैसा होता होगा।

उन्होंने द रॉक पर बुरी तरह अटैक करते हुए हील टर्न लिया था, एक ऐसा लम्हा जिसपर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था। इस तरह के हील टर्न को अक्सर WWE में खराब रिस्पांस ही मिलता आया है। ये अच्छी बात रही कि कुछ समय बाद ही वो दोबारा बेबीफेस बन गए थे।

सैथ रॉलिंस का कैशइन - WWE Wrestlemania 31

youtube-cover

WWE Wrestlemania 31 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। हर बार की तरह लैसनर ने शुरू में अपने विरोधी की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी, वहीं धीरे-धीरे रेंस भी इस मैच में वापसी करने लगे थे।

यहां तक कि लैसनर और रोमन भी खून से लथपथ हो चले थे। इसी बीच उस समय के बड़े हील सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने कैशइन करने के लिए एंट्री ली, एक ऐसा मोमेंट जिसकी जमकर आलोचना की गई थी।

Quick Links