शेन मैकमैहन द्वारा WWE WrestleMania में लड़े गए 5 सबसे बेहतरीन मैचों की रैकिंग पर एक नजर 

शेन मैकमैहन और द अंडरटेकर
शेन मैकमैहन और द अंडरटेकर

शेन मैकमैहन (Shane McMahon) ने हाल ही में WWE प्रोग्रामिंग पर वापसी की है। अब जबकि, WrestleMania के आयोजन में ज्यादा वक्त नहीं बचा हुआ, ऐसा लग रहा है कि शेन इस साल शोज ऑफ शोज के मैच कार्ड का हिस्सा हो सकते हैं। आपको बता दें, पिछले कुछ हफ्तों से रॉ (Raw) में शेन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच स्टोरीलाइन देखने को मिली है और इस स्टोरीलाइन के दौरान ब्रॉन स्ट्रोमैन का शेन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो WWE के प्रति वफादार हैं और 2 जो जल्द ही कंपनी छोड़ सकते हैं

यही कारण है कि ग्रैडेंस्ट स्टेज पर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होने की संभावना काफी बढ़ गई है। हालांकि, शेन का WrestleMania में यह पहला मैच नहीं होगा और शेन पहले भी WWE के इस बड़े इवेंट में कई मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार शेन मैकमैहन के WrestleMania में लड़े गए 5 सबसे बेहतरीन मैचों की रैकिंग पर एक नजर डालने वाले हैं।

5- शेन मैकमैहन vs द मिज (WWE WrestleMania 35)

शेन मैकमैहन vs द मिज
शेन मैकमैहन vs द मिज

Elimination Chamber 2019 में द उसोज के खिलाफ SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद शेन मैकमैहन ने द मिज पर हमला करते हुए हील टर्न ले लिया था। इस वजह से शेन मैकमैहन vs द मिज के बीच WrestleMania 35 में फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच बुक किया गया था। इसके बाद शेन और द मिज के बीच ग्रैंडेस्ट स्टेज पर जबरदस्त फाइट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 35 के विजेताओं की लिस्ट: फिन बैलर डरावने रूप में आए थे नजर, सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को दी थी मात

यही नहीं, इस मैच के दौरान मिज के पिता शेन का सामना करने के लिए रिंग में आ गए और यह काफी यादगार लम्हा था। इसके बाद द मिज ने 15 फुट ऊंचे प्लेटफार्म से शेन को सुपलेक्स दे दिया। हालांकि, नीचे गिरने के बाद शेन द मिज पर लैंड कर गए और रेफरी ने तीन काउंट करते हुए शेन को इस मैच का विजेता घोषित कर दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- शेन मैकमैहन vs द अंडरटेकर (WWE WrestleMania 32)

द अंडरटेकर और शेन मैकमैहन
द अंडरटेकर और शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन ने साल 2016 में WWE में चौंकाने वाली वापसी करते हुए अपने पिता विंस मैकमैहन से Raw का कंट्रोल मांगा था। हालांकि, विंस इसके लिए तैयार हो गए लेकिन उन्होंने शेन द्वारा WrestleMania में हैल इन ए सैल मैच में द अंडरटेकर को हराने की शर्त रखी। वहीं, डैडमैन यह मैच हारने पर दोबारा ग्रैंडेस्ट स्टेज पर कम्पीट नहीं कर पाते।

आपको बता दें, यह मैच करीब 30 मिनट तक चला था और शेन ने सैल के टॉप से डैडमैन को एल्बो ड्रॉप देने की कोशिश की लेकिन फिनोम वहां से हट गए और शेन एनाउंसर टेबल पर जा गिरे। इसके बाद डैडमैन ने रिंग के बीच में शेन को टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर देते हुए मैच जीत लिया।

3- शेन मैकमैहन & डेनियल ब्रायन vs केविन ओवेंस & सैमी जेन (WWE WrestleMania 34)

WrestleMania 34
WrestleMania 34

WrestleMania 34 में शेन मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन के साथ टीम बनाकर केविन ओवेंस & सैमी जेन के टीम का सामना किया था। आपको बता दें, केविन ओवेंस और सैमी जेन ने मैच की शुरूआत होते ही पीछे से डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन पर हमला किया था।

हालांकि, जल्द ही शेन और ब्रायन ने इस मैच में कंट्रोल ले लिया और इन दोनों टीम्स के बीच करीब 15 मिनट तक एक्शन देखने को मिला। इसके बाद ब्रायन ने सैमी जेन को यस लॉक सबमिशन मूव में जकड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

2- शेन मैकमैहन vs एजे स्टाइल्स (WWE WrestleMania 33)

एजे स्टाइल्स और शेन मैकमैहन
एजे स्टाइल्स और शेन मैकमैहन

वर्तमान समय में WWE के सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर्स में से एक एजे स्टाइल्स ने WrestleMania 33 में शेन मैकमैहन का सामना किया था। हालांकि, शेन मैकमैहन की लिमिटेड इन-रिंग क्षमता को देखते हुए फैंस और क्रिटिक्स को इस मैच से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी।

हालांकि, इस मैच ने सभी को हैरान कर दिया और आपको बता दें, यह मैच WWE WrestleMania 33 का सबसे बेहतरीन मैच साबित हुआ था। आखिर में एजे स्टाइल्स ने फिनोमेनल फोर आर्म देने के बाद शेन मैकमैहन को पिन करते हुए यह मैच जीत लिया था।

1- शेन मैकमैहन vs विंस मैकमैहन (WWE WrestleMania 17)

विंस मैकमैहन vs शेन मैकमैहन
विंस मैकमैहन vs शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन ने WrestleMania में अपना सबसे बेहतरीन मैच साल 2001 में अपने पिता के खिलाफ लड़ा था। इस मैच के बिल्ड अप के दौरान विंस मैकमैहन की बुरी आदतों की वजह से उनकी पत्नी टेंशन में आकर बीमार हो गई थी और शेन ने अपने पिता से इस चीज का बदला लेने का फैसला कर लिया था।

इसके बाद WrestleMania 17 में शेन और विंस मैकमैहन के बीच स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला। यह काफी हिंसक मैच था और इस मैच के दौरान ड्रामा के साथ खतरनाक हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। यही नहीं, पूरी मैकमैहन फैमिली इस मैच का हिस्सा थी। इसके बाद शेन अपनी मां की मदद से विंस मैकमैहन को हराने में कामयाब रहे थे।

Quick Links