WWE Year Ender: साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी

बड़ा ड्रीम
बड़ा ड्रीम

डब्लू डब्लू ई (WWE) हर साल कई सारे बड़े पीपीवी आयोजित कराता है। हर बड़े इवेंट्स में कई सारे बड़े मैच देखने को मिलते हैं। WWE इसके लिए बड़े सुपरस्टार्स को बुक करता है। साल 2019 WWE के लिए बढ़िया रहा है। WWE ने साल की शुरुआत रॉयल रंबल से की थी और अंत TLC से हुआ।

2019 में कुल 14 पीपीवी देखने को मिले थे जिसमें से कुछ इवेंट्स काफी ज्यादा बढ़िया थे और कुछ शोज़ ने फैंस को बहुत निराश किया था। इसलिए हम बात करने वाले हैं साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी के बारे में।

#5 हैल इन ए सैल 2019

youtube-cover

HIAC 2019 का मेन इवेंट काफी ज्यादा निराशाजनक था और इस वजह से ही शो ज्यादा खास नहीं बन पाया। सैथ रॉलिंस और ब्रे वायट के मैच के नतीजे से कोई फैन खुश नहीं दिखाई दे रहा था।

फैंस ने इवेंट के दौरान 'रिफण्ड' के चैंट्स भी लगाए थे। इसके अलावा बेली और शार्लेट के बीच मैच हुआ था जिसमें WWE ने बेवजह शार्लेट को 10 टाइम चैंपियन बनाने के लिए बेली से टाइटल को छीना था। यह शो ज्यादा बढ़िया नहीं था।

#4 स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स 2019

youtube-cover

WWE के लिए यह नया पीपीवी था और इस वजह से फैंस को नए पीपीवी से ज्यादा उम्मीद थी लेकिन कंपनी उम्मीद पर खड़ी नहीं हो पाई। यहां सैथ रॉलिंस और बैरन कॉर्बिन के बीच मैच देखने को मिला था जिसे काफी बू मिली थी।

इसके अलावा रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच रेसलमेनिया का रीमैच देखने को मिला था जिसके लिए फैंस ज्यादा उत्साहित नहीं थे। लेसी इवांस को शुरुआती पुश की वजह से अच्छा रिएक्शन नहीं मिल रहा था। देखा जाए तो यह एक निराशाजनक शो रहा था।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप हराने के 3 अच्छे विकल्प और 3 बुरे विकल्प

#3 क्राउन ज्वेल 2019

youtube-cover

क्राउन ज्वेल पीपीवी को काफी ज्यादा हाइप किया गया था। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज़ का निराशाजनक मैच देखने को मिला था क्योंकि यह बड़ा मुकाबला 2 मिनट के अंदर खत्म हो गया था।

इसके अलावा टायसन फ्यूरी और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच भी ज्यादा बढ़िया नहीं रहा था। टैग टीम टरमोइल मैच भी अच्छा नहीं था। कुछ चीज़ें ठीक थी लेकिन इससे शो के प्रति फैंस का रिएक्शन नहीं बदला होगा।

#2 मनी इन द बैंक 2019

youtube-cover

शार्लेट का बैकी लिंच को हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतना भी कई फैंस को पसंद नहीं आया होगा। अगर बेली अपने MITB कॉन्ट्रैक्ट को बैकी पर कैश-इन करती तो फैंस को यह चीज़ पसंद आती।

मनी इन द बैंक पीपीवी में कुछ बढ़िया चीज़ें देखने मिली थी लेकिन कुछ मौकों पर फैंस निराश जरूर हुए थे। ब्रॉक लैसनर का मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतना खराब निर्णय था क्योंकि इसने कई सारे नए सुपरस्टार्स के टाइटल मैच के मौके को खराब कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

#1 सुपर शोडाउन 2019

youtube-cover

सऊदी अरब में होने वाले WWE के इवेंट्स ज्यादा खास नहीं रहते हैं। कुछ ऐसा ही सुपर शोडाउन के साथ ही हुआ था। अंडरटेकर और गोल्डबर्ग का मैच देखने को मिला था जो हर एक फैन कई सालों से देखना चाहता था। यह ड्रीम मैच काफी ज्यादा खराब था और यहां कई सारे बोच देखने को मिले थे।

इसके अलावा सैथ रॉलिंस और बैरन कॉर्बिन के बीच मैच हुआ था जिसके लिए फैंस उत्साहित नहीं थे। रोमन रेंस को भी शेन मैकमैहन जैसे प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच हराया गया था। कोफी किंग्सटन और डॉल्फ ज़िगलर के WWE चैंपियनशिप मैच के अलावा शो में कोई बढ़िया मैच नहीं हुआ था। यह इवेंट बिल्कुल भी खास नहीं था और यह बात खुद सुपरस्टार्स अच्छे जानते हैं। खुद गोल्डबर्ग ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं