WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2019 यादगार रहा

बैकी लिंच और कोफी किंग्सटन के लिए साल बढ़िया रहा
बैकी लिंच और कोफी किंग्सटन के लिए साल बढ़िया रहा

#4 बॉबी लैश्ले

youtube-cover

बॉबी लैश्ले का नाम सूची में देखकर कई सारे फैंस दंग रह गए होंगे लेकिन उन्होंने इस साल बढ़िया काम किया है। वह 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्हें द शील्ड जैसे ग्रुप के साथ स्टोरीलाइन में भी डाला गया था।

इस वजह से बॉबी लैश्ले काफी बड़े हील बन गए थे। रेसलमेनिया 35 में उन्होंने बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन कदम रखा था। कुछ समय बाद चोटिल होने के कारण बॉबी लैश्ले WWE के एक्शन से बाहर हो गए थे लेकिन वापसी के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।

वह लाना के साथ रिलेशन वाली स्टोरीलाइन में आए और उन्हें इससे काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उन्हें फैंस द्वारा हेट जरूर किया जा रहा है लेकिन उनके हर एक वीडियो पर लाखों में व्यूज आ रहे हैं और इससे वह ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 7 अनोखी चीज़ें जो साल 2019 में देखने को मिली