WWE Year Ender: साल 2023 के 12 महीनों के 12 सबसे धमाकेदार और यादगार मोमेंट्स जो आपको जरूर देखने चाहिए

WWE
WWE में साल 2023 के किस महीने में क्या खास हुआ?

WWE: WWE के लिए साल 2023 काफी ज्यादा शानदार रहा। इस साल के लिए रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के अलावा सभी प्रीमियम लाइव इवेंट भी समाप्त हो चुके हैं। आपको बता दें कि 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक काफी कुछ हुआ। कई चौंकाने वाली वापसी हुई, कुछ सुपरस्टार्स चैंपियन बनने में कामयाब हुए, दिग्गज सुपरस्टार की स्ट्रीक का अंत हुआ।

Ad

इसके अलावा हील टर्न, फेस टर्न के साथ-साथ नए फैक्शन बनते हुए भी दिखाई दिए। कुछ स्टार्स ने WWE को छोड़ दिया, तो कुछ ने नई डील भी साइन की। आपको बता दें कि WWE ने हाल ही में साल 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक हर महीने के बेस्ट मोमेंट की लिस्ट जारी की है।

इस आर्टिकल में हम आपको WWE के 2023 में हुए उन्हीं शानदार मोमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते।

जनवरी

2023 मेंस Royal Rumble मैच द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने एंट्री करते हुए शेमस और ड्रू मैकइंटायर को सुपलेक्स सिटी की सैर कराई। इस बीच उन्होंने तीन सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। इसके बाद बीस्ट का और रिंग जनरल गुंथर का आमना-सामना हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर अटैक भी किया।

youtube-cover
Ad

फरवरी

youtube-cover
Ad

लोगन पॉल ने Elimination Chamber मैच में दखल देते हुए सैथ रॉलिंस पर अटैक किया और उनके ऊपर स्टॉम्प भी लगाया। इसका फायदा ऑस्टिन थ्योरी ने उठाया और रॉलिंस को पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।

मार्च

youtube-cover
Ad

17 मार्च, 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का रीयूनियन देखने को मिला। ओवेंस ने ज़ेन को द उसोज़ के अटैक से बचाया और फिर दोनों दोस्त गले मिलते हुए भी दिखाई दिए।

अप्रैल

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 के नाईट 2 में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की मदद से कोडी रोड्स को हराया था और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

मई

youtube-cover
Ad

WWE Backlash 2023 में डेमियन प्रीस्ट और बैड बनी के बीच स्ट्रीट फाइट मुकाबला हुआ था। यहां बनी ने प्रीस्ट पर बनी डिस्ट्रॉयर लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

जून

youtube-cover
Ad

16 जून, 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में जिमी उसो का साथ देते हुए जे उसो ने रोमन रेंस को धोखा दिया था और उनके ऊपर सुपरकिक लगाई थी। द उसोज़ ने रेंस के साथ सोलो सिकोआ पर भी अटैक किया था।

जुलाई

youtube-cover
Ad

10 जुलाई, 2023 को हुए Raw में रिकोशे और लोगन पॉल के बीच सैगमेंट देखने को मिला था। यहां पर रिकोशे ने अपने एक्शन और स्किल्स से लोगन पॉल को स्पीचलेस कर दिया था।

अगस्त

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2023 में इयो स्काई ने अपना विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस बियांका ब्लेयर के ऊपर कैशइन किया और वो अपने करियर में पहली बार WWE विमेंस चैंपियन बनने में भी कामयाब हुईं।

सितंबर

youtube-cover
Ad

Payback 2023 में रिया रिप्ली ने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान केविन ओवेंस को बैरिकेड पर जबरदस्त स्पीयर देते हुए धराशाई किया था।

अक्टूबर

youtube-cover
Ad

13 अक्टूबर, 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का आमना-सामना हुआ था। अप्रैल 2023 के बाद यह पहला मौका था जब यह दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए थे। इस बीच निक एल्डिस को दोनों के बीच में आना पड़ा था।

नवंबर

youtube-cover
Ad

WWE Survivor Series में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच के दौरान रैंडी ऑर्टन की वापसी देखने को मिली।

दिसंबर

youtube-cover

8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में सीएम पंक का जबरदस्त प्रोमो देखने को मिला था। यहां उन्होंने सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस, रोमन रेंस, कोडी रोड्स समेत कई स्टार्स के बारे में बात की थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications