IPL में सुनील नरेन के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाहे लिस्ट में विराट कोहली और एम एस धोनी से भी निकले आगे

सुनील नरेन का एक बार फिर शिकार बने रोहित शर्मा (Photo Credit - IPL)
सुनील नरेन का एक बार फिर शिकार बने रोहित शर्मा (Photo Credit - IPL)

Rohit Sharma vs Sunil Narine : आईपीएल 2024 में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो अब आईपीएल में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में सुनील नरेन ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही रोहित के नाम एक शर्मनाक आंकड़ा भी दर्ज हो गया है।

रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सिर्फ 11 रन ही बना सके। वो सुनील नरेन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही सुनील नरेन ने एक बार फिर रोहित शर्मा को अपना शिकार बना लिया।

सुनील नरेन के खिलाफ 8वीं बार आउट हुए रोहित शर्मा

अगर हम आईपीएल इतिहास की बात करें तो रोहित शर्मा, सुनील नरेन के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वो आठवीं बार सुनील नरेन का शिकार बने। आईपीएल में अभी तक किसी गेंदबाज ने एक बल्लेबाज को इतनी ज्यादा बार आउट नहीं किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर संदीप शर्मा हैं, जो 7 बार विराट कोहली को आउट कर चुके हैं। वहीं जहीर खान ने भी एम एस धोनी को 7 ही बार आउट किया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार ने अजिंक्य रहाणे को भी 7-7 बार आउट किया है।

आइए हम आपको बताते हैं कि अभी तक आईपीएल में किस गेंदबाज ने रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार अपना शिकार बनाया है।

8 बार - सुनील नारायण

7 बार - अमित मिश्रा

6 बार -विनय कुमार

5 बार -उमेश यादव

5 बार -संदीप शर्मा

5 बार- ड्वेन ब्रावो

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई।

Quick Links

App download animated image Get the free App now