5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते Smackdown में हो सकती हैं

रोमन रेंस और एलेक्सा ब्लिस
रोमन रेंस और एलेक्सा ब्लिस

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 के बाद का Raw के एपिसोड को औसत दर्जे का कहना गलत नहीं होगा। इसलिए फैंस को जरूर इस हफ्ते स्मैकडाउन(Smackdown) से काफी उम्मीदें होंगी। हैल इन ए सैल 2020 के लिए स्टोरीलाइंस की शुरुआत की दृष्टि से Smackdown का एपिसोड काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

आपको याद दिला दें कि रॉ में लैजेंड सुपरस्टार्स के अलावा कई बड़े सुपरस्टार्स ने वापसी की थी। तो अब ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते कौन सी चौंकाने वाली चीजें फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं।

Smackdown की स्टोरीलाइंस अभी तक शानदार रही हैं और उम्मीद होगी कि WWE हैल इन ए सैल पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस के अच्छे बिल्ड-अप की शुरुआत देखने को मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 चौंकाने वाली चीजों से आपको अवगत कराने वाले हैं जो इस हफ्ते Smackdown में हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो बाद में कमेंटेटर बन गए

डेनियल ब्रायन Smackdown में वापसी कर सैमी जेन को कंफ्रंट करेंगे

सैमी जेन क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 के ट्रिपल थ्रेट WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लैडर मैच में जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स को हराकर नए चैंपियन बने हैं। अब अगर उन्हें Smackdown में डेनियल ब्रायन कंफ्रंट करते हैं तो भला इससे यादगार लम्हा शायद दूसरा कोई नहीं हो सकता।

ब्रायन हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं इसलिए पिछले कई महीनों से उन्होंने WWE से ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि सैमी को खुद को एक बेहतर चैंपियन के रूप में साबित करने के लिए एक ऐसे सुपरस्टार के खिलाफ स्टोरीलाइन की जरूरत है, जिसे हमेशा से ही फैंस का सपोर्ट मिलता आया हो।

इससे जैफ हार्डी के भी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। क्योंकि रोमन रेंस को अपने हील कैरेक्टर को सफल बनाने के लिए फिलहाल बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो AEW में जाते-जाते रह गए

जे उसो को अपनी टीम में शामिल करेंगे पॉल हेमन

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस के बिल्ड-अप से लेकर रोमन रेंस के खिलाफ मैच तक जे उसो ने एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें टॉप सुपरस्टार बनाना एक बड़ी गलती हो सकती है लेकिन वो रोमन के साथ टीम बनाकर जरूर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

WWE ड्राफ्ट भी पास आ रहा है और समोआ जो को भी अगर इस टीम से जोड़ा जाता है तो संभव ही वो द हर्ट बिजनेस और द न्यू डे जैसे फैक्शंस को पछाड़ कर WWE की टॉप दर्जे की टीम बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में जॉन सीना को कभी नहीं हरा पाए

Smackdown में मिस्ट्री विमेन की पहचान सामने आएगी

Smackdown में इन दिनों मिस्ट्री विमेन काफी सुर्खियां बटोर रही है और अधिकतर लोग पहले ही अंदाजा लगा चुके हैं कि वो कार्मेला हैं। अगर वाकई में वो कार्मेला हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि WWE आखिर उनके कैरेक्टर में किस तरह के बदलाव करना चाह रही है।

कम से कम WWE को वो गलती फिर से नहीं दोहरानी चाहिए जो कई साल पहले एमालिना के साथ की थी। ये कार्मेला की वापसी के लिए सबसे सही समय है और बड़ी सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी में वो ये साबित कर पाएंगी कि वो किस काबिल हैं।

ये भी पढ़ें: WWE की 3 जोड़ियां जो सफल हुईं और 3 जो फेल हुईं

एलेक्सा ब्लिस का डरावना अवतार

पिछले कुछ समय में ये गौर करने वाली बात रही है कि एलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर Smackdown में डरावना बनता जा रहा है। जिस तरह पिछले हफ्ते Smackdown में एलेक्सा पीछे से रोमन रेंस को घूरती हुई नजर आई थीं, इस हफ्ते भी कुछ वैसा ही सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

रोमन रेंस के किसी मैच या सैगमेंट में एलेक्सा का डरावना अवतार एक यादगार लम्हा बन सकता है। वहीं पॉल हेमन द्वारा सवाल पूछे जाने पर एलेक्सा कह सकती हैं कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। जो इस बात के स्पष्ट संकेत होंगे कि इस सब के पीछे द फीन्ड का हाथ है।

ये भी पढ़ें: 2020 में WWE में नए चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

बियांका ब्लेयर को Smackdown में लाया जाएगा

पिछले हफ्ते Raw में वापसी करने वाले सुपरस्टार्स में डैना ब्रूक का भी नाम शामिल था। अब सवाल ये है कि आखिर Smackdown में डैना की जगह Raw के किस सुपरस्टार को भेजा जा सकता है। क्या बियांका ब्लेयर इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प नहीं हैं।

वैसे भी ब्लेयर को Raw में कोई खास सफलता नहीं मिल पा रही है, इसलिए Smackdown में आकर उन्हें नई स्टोरीलाइंस में शामिल किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने रॉ में वापसी की है

Quick Links

App download animated image Get the free App now