5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस की जगह पॉल हेमन गाय बनाना चाहिए था 

10 Things We Learned From WWE 24: The Year Of Ronda Rousey – Page 10

इस समय WWE में रोमन रेंस एक पॉल हेमन गाय हैं। ये एक अच्छा फैसला था और इस बात में कोई शक नहीं है कि WWE में वापसी करने के कुछ समय के अंदर ही रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया था। अबतो फैंस भी चाहते हैं कि रेंस को बड़ा पुश मिले क्योंकि वह WWE में शानदार काम कर रहे हैं। मगर क्या उन्हें ही पॉल हेमन गाय होना चाहिए था?

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखी गई

इस बात में कोई शक नहीं है कि रेंस और हेमन मिलकर WWE में काफी शानदार काम कर रहे हैं। मगर WWE में ऐसे कई और रेसलर्स भी हैं जिन्हें पॉल हेमन के साथ मिलाया जाता तो इससे उनके करियर को ज्यादा फायदा होता।

इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें रोमन रेंस की जगह पॉल हेमन गाय बनना चाहिए था।

#5 WWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका

असुका ने NXT ब्रांड में शानदार काम किया था। इस वजह से कंपनी ने उन्हें काफी लम्बा पुश भी दिया। हालाँकि मेन रोस्टर में आने के बाद से असुका का किरदार पहले जितना ताकतवर नज़र नहीं आया है। रेसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच हारने के बाद से ही असुका के किरदार पर WWE ने ज्यादा काम नहीं किया है। वह इस समय रॉ विमेंस चैंपियन हैं और एक चैंपियन के तौर पर देखा जाए तो वो प्रोमो वर्क ज्यादा नहीं कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

अगर WWE ने पॉल हेमन को असुका के साथ काम करने का मौका दिया होता तो उनकी दुश्मनियां काफी शानदार बन सकती थीं। हेमन एक बेकार से बेकार दुश्मनी को भी शानदार बना सकते हैं। उनकी माइक स्किल्स की ही जरूरत असुका को है और इस वजह से रेंस से ज्यादा जरूरत हेमन की मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन को है।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

#4 शायना बैजलर

Shayna Baszler Courtesy WWE.com

जब शायना बैजलर ने मेन रोस्टर में कदम रखा था तब उन्होंने अपने आए हर रेसलर को धुल चटा दी थी। सभी फैंस को लगा था कि बैजलर रेसलमेनिया में बैकी लिंच को हराकर नई रॉ विमेंस चैंपियन बन जाएँगी मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से बैजलर का किरदार ज्यादा अच्छा नहीं जा रहा है। उनकी माइक स्किल्स भी ज्यादा अच्छी नहीं है मगर रिंग में वो शानदार काम करती हैं।

अगर हेमन को बैजलर के प्रोमोज करने दिया जाता तो वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी रेसलर्स में से एक बन सकती थीं।

#3 डोमिनिक मिस्टीरियो

Dominik Mysterio Courtesy WWE.com

डोमिनिक के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। उन्हें WWE काफी बड़ा पुश दे रही है और वो लगातार टीवी पर नज़र आ रहे हैं। मगर ये सिर्फ तबतक ही अच्छा है जबतक एरीना में लाइव ऑडियंस नहीं है। इसके बाद मिस्टीरियो को एक अपग्रेड की जरूरत होगी। वह अभी भी रेसलिंग की दुनिया में नए हैं और कई चीज़ें सिख रहे हैं।

उनके प्रोमोज ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं और इस वजह से हेमन को इनका एडवोकेट बना देना चाहिए था। इससे मिस्टीरियो के किरदार को थोड़ा फायदा होता और वो अपना सारा ध्यान सिर्फ अपनी रेसलिंग को और बेहतर बनाने में लगा सकते थे।

#2 रोंडा राउजी

Ronda Rousey Courtesy WWE.com

जब रोंडा राउजी WWE में आई थीं तब भी फैंस ने कहा था कि उन्हें पॉल हेमन के साथ मिला देना चाहिए। राउजी के पास रेसलिंग का ज्यादा एक्सपीरियंस तो नहीं है मगर इसके बावजूद वो शानदार काम कर लेती हैं। हालाँकि जब उनकी दुश्मनी बैकी लिंच से हो रही थी तो उसमें उनके प्रोमोज ने एक बड़ा रोल प्ले किया था। राउजी ने माइक पर काम तो अच्छे से किया मगर उनका काम किसी भी तरह से रेसलमेनिया मेन इवेंट जितना अच्छा नहीं था।

हालाँकि रिपोर्ट्स के अनुसार राउजी लगातार अपने प्रोमोज के लिए हेमन से मदद ले रही थीं। राउजी और हेमन की जोड़ी ब्रॉक लैसनर और हेमन की जोड़ी जैसी ही होती। दोनों ही रेसलर्स कंपनी के लिए काफी जरूरी हैं।

#1 रैंडी ऑर्टन

Randy Orton Courtesy WWE.com

रैंडी ऑर्टन रिंग के अंदर शानदार काम करते हैं और इससे भी ज्यादा अच्छे वो माइक पर हैं। मगर फिर उन्हें पॉल हेमन गाय क्यों बनना चाहिए? अगर ऑर्टन लगातार लैजेंड्स पर हमला करते रहे तो उनकी तारीफ करने के लिए हेमन जैसा एडवोकेट जरूरी है। हेमन जिस तरह लैसनर कि उपलब्धियों के बारे में फैंस को बताते हैं ठीक उसी तरह ऑर्टन के लिए भी वह ऐसा कर सकते थे।

इसके बाद जब ब्रॉक लैसनर अपनी वापसी करते तो हेमन, ऑर्टन को धोखा देकर द बीस्ट के साथ फिर से मिल सकते थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now