WWE Raw को मिला बहुत बड़ा तोहफा, खबर सुनकर खुशी से झूम उठेंगे विंस मैकमैहन

Enter caption

क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद WWE Raw का पहला एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप भी सामने आ गई है। इस हफ्ते Raw की व्यू्अरशिप 1.822 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते 8.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।पिछले हफ्ते की Raw की व्यूअरशिप 1.678 मिलियन रही।

ये भी पढ़ें: WWE में तबाही मचाने वाली रेट्रीब्यूशन के Clash Of Champions और Raw में नजर नहीं आने का कारण सामने आया

पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप साल 2020 में पांचवीं बार सबसे कम रही थी। काफी बुरा हाल रॉ की व्यूअरशिप का हो रहा है। रॉ तीन घंटे की होती है। इसके बावजूद रेटिंग में कमी आ रही है। पिछले एक साल से रॉ से ज्यादा स्मैकडाउन को पंसद किया जा रहा है। जुलाई के बाद देखा जाए तो इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप पहली बार कुछ अच्छी रही है। ये एक अच्छी खबर थोड़ा कंपनी के लिए रॉ की तरफ से आई है।

WWE Raw का एपिसोड

क्लैश ऑफ चैपियंस के बाद Raw का पहला एपिसोड ठीकठाक रहा था। पहले घंटे की व्यू्अरशिप 1.956 मिलियन रही थी। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.824 मिलियन हो गई थी। लेकिन हमेशा की तरह तीसरे घंटे में रॉ का इस बार भी बुरा हाल हो गया। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.687 मिलियन रही। हालांकि तीसरे घंटे में इस बार अच्छा एक्शन देखने को मिला था। फिर भी रेटिंग में कमी ही आई।

इस हफ्ते Raw को काफी अच्छे से बुक कंपनी ने किया था। रॉ की शुरूआत भी शानदार हुई। चार दिग्गज शो की शुरूआत में नजर आए। ड्रू मैकइंटायर भी उनके साथ थे। ड्रू मैकइंटायर ने यहां ओपन चैलेंज रखा था। विमेंस डिवीजन में भी अच्छा एक्शन देखने को मिला। हालांकि इस बार रॉ अंडरग्राउंड सैगमेंट देखने को नहीं मिला था। रॉबर्ट रूड ने वापसी कर ड्रू मैकइंटायर के साथ चैंपियनशिप मैच लड़ा था।

इस बार रॉ का अंत भी खास अंदाज में हुआ। रैंडी ऑर्टन ने अंधेरे में चारों दिग्गजों की पिटाई की। ये अनोखा सैगमेंट रॉ में हुआ था। इससे फैंस भी काफी खुश नजर आए थे। खैर जिस तरह की व्यूअरशिप रॉ की आनी चाहिए अभी तक वैसी नहीं आई है। कंपनी को काफी नुकसान इस साल हुआ है। तीन घंटे के शो से कंपनी को काफी ज्यादा उम्मीदें रहती है। अब WWE की नजरें हैल इन ए सैल पीपीवी पर हैं। रॉ में इसी को लेकर आगे बिल्डअप देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: WWE Raw में दिग्गज की बेटी ने अपने भाई को जड़ा करारा थप्पड़, रोमांटिक स्टोरीलाइन की हुई शुरूआत?

Quick Links

App download animated image Get the free App now