WWE पर टूटा चुका है 'मुसीबतों का पहाड़', Roman Reigns और Brock Lesnar सहित तमाम दिग्गजों के अचानक बाहर होने से बढ़ींं मुश्किलें 

WWE में कुछ सुपरस्टार्स इस समय इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं
WWE में कुछ सुपरस्टार्स इस समय इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं

WWE stars who are currently injured: WWE इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ये एक ऐसा दौर है जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। कंपनी में इस समय कई टॉप सुपरस्टार मौजूद नहीं हैं। कुछ इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं और कुछ ने ब्रेक लिया हुआ है। देखा जाए तो ज्यादातर बड़े स्टार्स इंजरी की वजह से ही एक्शन से दूर चल रहे हैं। ऐसे में कंपनी के लिए इस समय बुरा वक्त चल रहा है और इससे बड़े नुकसान भी जरूर होंगे।

ब्रॉक लैसनर पिछले साल SummerSlam के बाद से एक्शन में नहीं दिखाई दिए। इस साल की शुरूआत में उनकी वापसी होने वाली थी लेकिन प्लान रद्द कर दिया गया। कुछ विवादों में उनका नाम आ गया था, इसके बाद से कंपनी ने अभी तक शायद उनसे दूरी बनाई है। उनकी वापसी के बारे में अभी कुछ नहीं पता है।

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस भी ब्रेक पर चले गए हैं। पिछले चार साल से वो लगातार काम कर रहे थे। ऐसे में उनका ब्रेक लेना बनता था। उनकी वापसी भी अभी संभव नहीं लग रही है। लैसनर और रेंस को छोड़ दें तो अन्य बड़े सुपरस्टार इंजरी से परेशान चल रहे हैं। सीएम पंक Royal Rumble 2024 में इंजर्ड हुए थे। अभी तक वो फिट नहीं हुए हैं। उनकी वजह से कंपनी को अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव भी करना पड़ा था।

सैथ रॉलिंस भी WrestleMania XL में हार के बाद से अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। वो बैक और घुटने की इंजरी से जूझ रहे हैं। कहा जा रहा है कि चार हफ्ते बाद उनकी वापसी होगी लेकिन अभी इसका कुछ पता नहीं है। डॉमिनिक मिस्टीरियो और ब्रॉन स्ट्रोमैन का भी कुछ अता-पता नहीं है। स्ट्रोमैन को रिंग से बाहर हुए तो लंबा समय हो गया है। मिस्टीरियो को भी WrestleMania XL से पहले चोट लग गई थी।

बड़े सुपरस्टार्स के ना होने की वजह से WWE को पहले से बहुत चिंता थी और इसमें अब ड्रू मैकइंटायर ने भी अपना नाम जोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ड्रू ने अब इंजरी के कारण अचानक टीवी से ब्रेक लेने का फैसला किया है। कंपनी को इससे भी बड़ा झटका लग गया है।

विमेंस डिवीजन का हाल भी बुरा चल रहा है। शार्लेट फ्लेयर को पिछले साल के अंत में इंजरी आई थी और इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि अभी भी वो फिट नहीं हैं। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली के ऊपर हमला किया था। रिप्ली को भी इंजरी आ गई और उन्हें भी टाइटल छोड़कर बाहर होना पड़ा।

youtube-cover

क्या WWE को होगा बड़ा नुकसान?

सवाल ये खड़ा हो रहा है कि WWE अब अपनी इस चिंता को कैसे दूर करेगा। बड़े सुपरस्टार्स के ना होने से व्यूअरशिप में जरूर कमी आएगी। टिकटों की बिक्री पर भी कंपनी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आने वाले कुछ महीने कंपनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। SummerSlam 2024 से पहले होने वाले सभी प्रीमियम लाइव इवेंट यूएस से बाहर होंंगे। ऐसे में अगर कोई भी बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं रहा तो फिर नुकसान होना लाजिमी है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now